जनपद स्तरीय स्काउटिंग बैठक हुई संपन्न

सोनभद्र 
उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड जनपद सोनभद्र के पदाधिकारियों की बैठक मुख्य आयुक्त डॉ प्रबोध कुमार सिंह  प्रधानाचार्य श्री रामकेश इंटर कॉलेज पूरना घोरावल सोनभद्र की अध्यक्षता में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रावर्ट्सगंज में संपन्न हुई जिसमें बतौर मुख्य अतिथि सुश्री रविंद्र कौर सोखी ए.एस.ओ.सी.विंध्याचल मंडल उपस्थित रहीं. जनपद में ए.एस.ओ.सी. महोदया के प्रथम आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया  तत्पश्चात बैठक की कार्यवाही प्रारंभ की गई। बैठक में वर्तमान सत्र की कार्य योजना, आय व्यय की समीक्षा, दल पंजीकरण एवं नवीनीकरण, स्काउटिंग से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत विचार विमर्श किया गया, बेसिक शिक्षा परिषद माध्यमिक शिक्षा परिषद एवं उच्च शिक्षा विभाग द्वारा संचालित कब बुलबुल, स्काउट गाइड और रोवर रेंजर से संबंधित समस्याओं पर भी विचार विमर्श किया गया। बैठक में श्री काशी प्रसाद मौर्य सचिव  एवं प्रधानाचार्य सोनांचल इंटरमीडिएट कॉलेज घोरावल सोनभद्र, श्री कयूम अहमद कोषाध्यक्ष एवं प्रवक्ता गुरुद्वारा इंटर कॉलेज चोपन सोनभद्र , श्री अबुलेस सिद्धकी सहायक जिला सचिव  एवं वरिष्ठ लिपिक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय सोनभद्र, श्री सुनील कुमार सिंह डी.ओ.सी सोनभद्र, श्री सैयद अनवर हुसैन डी.टी.सी.एवं  जिला स्काउट शिक्षक बेसिक शिक्षा परिषद सोनभद्र, श्रीमती वंदना सिंह जिला आयुक्त गाइड  प्रधानाचार्य राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रावटसगंज सोनभद्र,  श्री नंदलाल यादव स्काउट मास्टर, डॉ बृजेश कुमार सिंह "महादेव" जिला आईटी कोऑर्डिनेटर  एवं ब्लॉक स्काउट शिक्षक नगवा सोनभद्र आदि लोग उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि महोदया ने उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड जनपद सोनभद्र के पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए संस्था की कार्यशैली पर संतोष व्यक्त किया और शुभकामनाएं दी।

       
             - गौतम विश्वकर्मा की रिपोर्ट 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने