आज का पञ्चाङ्ग व राशिफल जानें आचार्य गोविन्द प्रसाद पाण्डेय "ध्रुव जी" के अनुसार
04/10/2020
पञ्चाङ्ग
अधिक आश्विन कृष्ण पक्ष 03 रविवार :
तिथि : तृतीया समस्त दिन
नक्षत्र : अश्विनी दिन 11:11 तक
योग : हर्षण रात्रि 11:22 तक
सूर्योदय - प्रातः 06:08 बजे
सूर्यास्त - शायं 05:52 बजे
सूर्य नक्षत्र संक्रांति : हस्त तिथि 11 रविवार दिन 03:35 (27 सितम्बर) से
तिथि 08 शनिवार रात्रि शेष 04:05 तक (10 अक्टूबर) तक
सूर्य नक्षत्र संक्रांति : सामान्यवृष्टि योग
दिशाशूल - पश्चिम
राहुकाल वास -उत्तर
मूल विचार : रेवती/अश्विनी-
तिथि 15 गुरुवार रात्रि शेष 06:02 से
तिथि 03 रविवार दिन 11:11 तक
श्लेषा/मघा-
तिथि 09 रविवार रात्रि 09:12 से
तिथि 11 मंगलवार रात्रि 08:02 तक
पंचक विचार : नहीं
भद्रा : सायं 06:30 से
पर्व-मुहूर्त : यायिजययोग, सर्वार्थसिद्धियोग, रोग विमुक्त स्नान, वस्तु विक्रय, सूतीस्नान,
राशिफल
1. मेष : ( चु चे चो ला ली लू ले लो अ )
आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होने वाला है, परिवार में कुछ अच्छी खबर सुनने से मन प्रसन्न हो सकता है, अपनी प्रतिभा का उचित उपयोग करेंगे, कला और संगीत क्षेत्र से जुड़े कैरियर में अच्छी सफलता मिलने वाली है, महत्वपूर्ण कार्यों को दोपहर के बाद करना ज्यादा श्रेयस्कर होगा।
2. वृष : ( ई उ ए ओ वा वी वू वे वो )
आज धन की तंगी के कारण कार्य में थोड़ा व्यवधान आ सकता है, यदि कोई महंगा सामान खरीदना है तो उसकी पूरी जांच परख कर के ही खरीदें, परिजनों से मतभेद हो सकता है, व्यवसाय में भागदौड़ करनी पड़ेगी।
3. मिथुन ( का की कु घ ङ छ के को हा )
आज दोपहर के बाद लाभकारी यात्रा होने की संभावना बन रही है, ऑफिस में आपको किसी अवार्ड के लिए नामांकित किया जा सकता है, नए व्यक्तियों से मित्रता होने की संभावना है, पूरा दिन आनंद और खुशियों से भरपूर बना रहेगा, बच्चों की शैक्षणिक सफलता से काफी आनन्दित रहेंगे।
4. कर्क ( ही हू हे हो डा डी डू डे डो )
धन लाभ के बेहतरीन अवसर प्राप्त होने वाले हैं, आपके प्रति सहकर्मियों के मन में आदर का भाव बना रहेगा, आज आपको सभी प्रयासों में सफलता मिल सकती है, कार्यक्षेत्र में आपको नई जिम्मेदारी मिलने वाली है, जीवन साथी के साथ रोमांटिक जीवन व्यतीत करेंगे।
5. सिंह ( मा मी मु मे मो टा टी टु टे )
आज आपका धार्मिक कार्यों में मन लगेगा, स्वयं पर विश्वास बनाए रखें, दूसरों की आलोचना से दुखी ना हों, परिवार के साथ नाराजगी दूर करने में सफलता मिल सकती है, जीवन शैली में बदलाव की आवश्यकता महसूस होगी।
6. कन्या ( टो पा पी पु ष ण ठ पे पो )
आज नौकरी बदलने का विचार बना रहे हैं तो आज का दिन बहुत ही अच्छा है, अपने अड़ीयल स्वभाव से कारोबार में हानि हो सकती है, दिखावे के प्रयास में लोग आप का मजाक बना सकते हैं, ध्यान दें अनावश्यक खर्च से आज बचें, स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह ना रहें।
7. तुला ( रा री रू रे रो ता ती तू ते )
किसी संपत्ति के विक्रय से धन लाभ होने के योग बन रहा है, नई योजनाओं का क्रियान्वयन करने के लिए आज का दिन बहुत ही उत्तम होगा, आपकी प्रगति में आ रही बाधा दूर होने वाली है, भ्रम की स्थिति से बाहर निकलने का प्रयास करें, जीवनसाथी और बच्चों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा, आपके प्रोडक्ट की मांग बाजार में पड़ने वाली है।
8. वृश्चिक ( तो ना नी नु ने नो या यी यू )
आज आपका अधिकारी आपके कार्य से खुश रहेगा, शारीरिक गतिविधियों, खेलकूद आदि में रुचि लेंगे, भोग विलास में वृद्धि होगी, परिजनों को आपके ऊपर गर्व रहेगा, नशे की आदत से दूर रहें तो ज्यादा अच्छा होगा।
9. धनु ( ये यो भा भी भु ध फ ढ़ भे )
कार्यक्षेत्र में प्रधान जी आप का अनादर कर सकते हैं, अपनी वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें, प्रेमी जन से झगड़ा होने का योग बन रहा है, आपका कोई मित्र आपसे आर्थिक सहायता की अपेक्षा करेगा।
10. मकर ( भो जा जी खी खु खे खो गा गी )
आज यात्रा में कठिनाई आने वाली है, धन को लेकर आत्मविश्वास की कमी रहेगी, दूसरों पर अधिक भरोसा करना आपके लिए भारी पड़ सकता है, घर में अवांछित मेहमान आ सकते हैं, पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन दुखी रहेगा।
11. कुम्भ ( गु गे गो सा सी सु से सो दा )
नौकरी कर रहे लोग व्यवसाय की योजना पर विचार कर सकते हैं, अपना अध्ययन और ज्ञान का दायरा बढ़ाने का प्रयास करें, सभी कार्यों में बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे, उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे, शेयर मार्केट से आज आपको धन लाभ होने वाला है।
12. मीन ( दी दु थ झ ञ दे दो चा ची )
आज मन की आशंका को दूर करने के लिए मित्रों की सलाह लेना पड़ सकता है, विदेश यात्रा का सपना साकार होने वाला है, शुगर के रोगियों को अपना स्वास्थ्य और खान-पान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है, भावुक होकर किसी को कोई वचन ना दें।
राधे राधे !
- हिन्दुस्तान जनता न्यूज की रिपोर्ट
Tags:
राशिफल