बीजेपी कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा
सोनभद्र :
जनपद सोनभद्र के करमा ब्लाक अन्तर्गत ग्राम सभा मधुपुर में हर घर तिरंगा अभियान अन्तर्गत तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा मधुपुर पुरानी सब्जी मंडी से चलकर मधुपुर मुख्य बाजार से होते हुए मधुपुर के दक्षिणी तीन मोहानी पर जाकर समाप्त हुआ। इस तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश यादव, मंजू गिरी, नरसिंह पटेल, मंडल अध्यक्ष विजय चौहान, जिला मंत्री शंभू नारायण सिंह, जय किशन प्रजापति, गंगेश्वर चौहान, शिवपूजन मोर्य, ग्राम प्रधान बट्ट मंटू सिंह, कमलेश कुमार मौर्य, सरदार जी, महामंत्री शिवदास वर्मा, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि करमा राम आधार कोल जी, विकास, अनिल कुमार मौर्य, प्रवीण कुमार सिंह ग्राम प्रधान मधुपुर, महेश्वर त्रिपाठी कासिम शाह एवं भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।