एकलव्यम् सांस्कृतिक महोत्सव में बिखेरी नई प्रतिभाओं ने चमक।

एकलव्यम् सांस्कृतिक महोत्सव में बिखेरी नई प्रतिभाओं ने चमक।

अलवर : 
कला, साहित्य, संस्कृति एवं हिंदी के प्रचार प्रसार को 
समर्पित संस्था "एकलव्यम् फाउंडेशन" द्वारा आयोजित  "एकलव्यम् सांस्कृतिक महोत्सव-2025" का कार्यक्रम बेहद सफल रहा। महोत्सव सम्पूर्ण रूप से बच्चों को भारतीय संस्कृति और सभ्यता से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
आयोजन में बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक गायन, वादन, नृत्य, वाद्य यंत्र एवं श्लोक आदि की अद्भुत अकल्पनीय प्रस्तुतियाँ प्रस्तुत की गई।
आयोजन का संचालन संस्था की राष्ट्रीय महासचिव शिल्पी चौहान एवं राष्ट्रीय सचिव ऋचा गुप्ता ने किया।

एकलव्यम् फाउंडेशन की संस्थापिका डॉ. पूजा सिंह गंगानिया ने कहा कि “हमें गर्व है, अपने एकलव्यम् कलाकारों पर ! संस्था सभी प्रतिभाशाली बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करती है ! “

आयोजन में विशिष्ट अतिथिगणों के रूप में गजेन्द्र मावी, पूर्व जिला अध्यक्ष (भाजपा ), गौतम बुध नगर, चौ. इंद्रजीत टाइगर, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य (भाजपा) किसान मोर्चा, उत्तर प्रदेश
गीता पंडित, अध्यक्ष - नगर पालिका (भाजपा) दादरी,गौतम बुध नगर, पंकज शर्मा जी, एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर, आज तक - इंडिया टुडे ग्रुप, एडवोकेट आशुतोष श्रीवास्तव, स्मृति सैमुअल, प्रधानाचार्य, माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल, ग्रेटर नोएडा वेस्ट, डॉ. इंदिरा मिश्रा, एजुकेशनल फोरम फॉर वूमेन जस्टिस एंड सोशल वेलफेयर आदि ने अपनी उपस्थिति से बच्चों का मनोबल बढ़ाया।
कार्यक्रम का समापन स्वादिष्ट भोजन के साथ हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने