ब्रज भूषण पुरम् , कोटवन, कोसी का व्रज भूषण मन्दिर अद्भुत पर्यट दर्शन स्थल:-

ब्रज भूषण पुरम् , कोटवन, कोसी का व्रज भूषण मन्दिर अद्भुत पर्यट दर्शन स्थल:-     

 -संस्थापक श्रीमाधवदास मौनीबाबा ।               
  ब्रजधाम में "ब्रजभूषण"श्री राम की अद्भुत छटा की परिकल्पना को साकार रुप ठाकुरजी ब्रजभूषण मन्दिर कोटवन का ही  है।जो अनेक रत्नों से जड़ित स्वर्णमय सिंहासन पर राजा राम जी अपूर्व शोभा पा रहे हैं। राम वाम दिसि जनकी,लखन दाहिनी ओर।पुरतो मारुति अनन्तर जानकी राधा रुपा दुर्ग नाशिनीसर्व शक्ति स्वरुपिनी दुर्गा प्रत्यक्ष  विराजित हैं।निर्माण कर्ता सन्त शिरोमणि श्री माधव दास मौनी बाबा आसन पर ध्यान लगाये साधु सन्तों एवं अनन्य राम के भक्तों के साथ बैठकर राम कथा के आयोजनों एवं विविध यज्ञ गोशाला ,शिक्षा  सांस्कृतिक,खेल कूद उद्यान जन कल्याणकरी भावनाओं  से लोगों को आकर्षित कर रहे हैं।वन्य जीवों, प्रकृति, पर्यावरण सुदृढ कर वे ज्ञान भक्ति त्याग की त्रिवेणी संगम स्थापित कर रहे हैं।  जिससे  ब्रज की शोभा बढ रही है। जो राजकीय संरक्षण ‌की अपेक्षा रखती‌ है।
ब्रज चौरासी कोस के अन्तर्गत कोसीकला, हरियाणा बोर्डर जिला मथुरा राज्य (उतर प्रदेश)  में कोटवन दिल्ली से आगरा हाईवे 2पर स्थित लगभग 30एकड़ भूमि में फैले ब्रज भूषण मन्दिर है। जहां श्री सीताराम लक्ष्मण हनुमान जी तथा  सीता, राधा रुपा श्री दुर्गा के प्रतीक रुप में, तथा राम हनुमान के अद्भुत आकर्षक  लीलाएं दिवारों पर शोभित,सामने  नीचे  ब्युह वृत्ताकार चारों ओर  सजे अनेक  पुष्पों से सजे पंक्तिबद्ध मध्य में जल फब्बारों के स्नेहिल पौधे शिव के अभिषेक कर रहे हैं नाना विधानि पुष्पाणि को लिए 
 भगवान  शिव  संसार के कल्याण के लिए ब्रज के भूषण ठाकुर जी  का साक्षात्कार करा रहे हैं ।
     आचार्य डॉ गौरीशंकर उपाध्याय गिरिडीह झारखंड समीक्षक रांची वि० वि०।      कोटवन 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने