विश्वकर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट मुख्यालय सोनभद्र द्वारा अपने स्थापना दिवस पर जरूरत मंद लोंगों में किया गया कंबल का वितरण

विश्वकर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट मुख्यालय सोनभद्र द्वारा अपने स्थापना दिवस पर जरूरत मंद लोंगों में किया गया कंबल का वितरण
मधुपुर - सोनभद्र : 
विश्वकर्मा समाज द्वारा समाज के शिक्षित, सामाजिक एवं समृद्ध लोगों के सहयोग से जरूरत मंद की सहायता के संकल्प के क्रम में ट्रस्ट के स्थापना दिवस 06 फरवरी पर प्रतीक स्वरूप कंबल वितरण समाज के गरीब, असहाय, निराश्रित, दिव्यान्ग व बृद्ध जनों को माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। 
तथा उन्हें लड्डू खिलाकर खुशी एवं कंबल ओढ़ाकर सहयोग /मदद कर उनके चेहरे पर खुशी लाने का पुनीत कार्य  मधुपुर बाजार स्थित श्री अनिल कुमार विश्वकर्मा जी के प्रतिष्ठान अनिल प्लाईवुड पर किया गया तथा ट्रस्ट परिवार उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।
 कार्यक्रम में मुख्य रूप से संरक्षक श्री शंभू विश्वकर्मा जी उपाध्यक्ष श्रीमती मनोरमा शर्मा, श्री अनिल विश्वकर्मा जी,श्री सियाराम विश्वकर्मा जी,श्री गौतम विश्वकर्मा जी, श्री मनीष चंद्र शर्मा जी,श्री तुलसी विश्वकर्मा जी तथा अन्य विश्वकर्मा बंधु उपस्थित रहे। महासचिव विश्वकर्मा वी के शर्मा ने ट्रस्ट के बारे उपस्थित जनसमूह को अवगत कराया गया तथा सभी से आशीर्वाद प्राप्त कर सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने