नमन! श्रेष्ठ जन (कविता)

नमन! श्रेष्ठ जन  (कविता)
जिन्होंने प्रेरक किया काम,
उन्हें मेरा सादर प्रणाम।

निज स्वार्थ छोड़ परमार्थ किया।
कर्म का कभी ना श्रेय लिया।।
अच्छे कर्म किए अविराम।
उन्हें मेरा सादर प्रणाम।

प्रेरक जिनके प्रत्येक वचन।
उनके कृतित्व को मेरा नमन।।
अनादर जिनके लिए हराम।
उन्हें मेरा सादर प्रणाम।

जीवन जिनका वतन के खातिर।
हार मान लेते सब शातिर।।
कृत्य जिनके नयनाभिराम।
उन्हें मेरा सादर प्रणाम।

कर अध्ययन वे विद्वान कहाए।
ज्ञान सर्वोच्च यह तथ्य सिखाए।।
ऐसे गुरुजनों को शत शत प्रणाम।
उन्हें  मेरा सादर प्रणाम।

कवि- चंद्रकांत पांडेय,
मुंबई ; महाराष्ट्र 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने