गोवर्धन पूजा

गोवर्धन पूजा 
प्रकृति पुजारी देश हमारा,
बहुत पुरातन यह परंपरा।
कण-कण में भगवान समाए,
देवों की यह अनुपम धरा ।

प्राणि,वनस्पति,पशु-पक्षी,
पूजन के कुछ ठोस आधार।
अनगढ़ पत्थरों को तराशकर,
मूर्तियों को मिलता सुंदर आकार।

पूजा और पर्वतों का तो,
बहुत ही गहरा सुन्दर नाता।
विंध्य पर्वत पर प्यारी माता,
कैलाश का अटूट शंकर से नाता।

पावन गोवर्धन पर्वत की पूजा,
द्वापर में कृष्ण से हुई आरम्भ।
नाराज हो गए देवराज इंद्र,
मूसलाधार बारिश किए प्रारंभ।

दीपावली बाद अगले दिन ही,
गोवर्धन पूजा का प्रावधान।
उठा अंगुली पर श्री कृष्ण ने,
गोकुल वासियों की रख ली शान।

भारत की रक्षा करता नित्य ,
पर्वतराज विराट हिमालय।
पर्वतों पर विराजमान सदा से,
हिंदुओं के अनेक देवालय ।

कवि - चंद्रकांत पाण्डेय,
मुंबई/महाराष्ट्र 

,

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने