विश्वकर्मा समाज के प्रबुद्ध जनों ने आचार्य प्रशिक्षण की ली दीक्षा
पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
अहरौरा, मिर्जापुर :
आज अमावस्या तिथि ( प्रभु विश्वकर्मा जी का विशेष पूजन दिवस), विश्वकर्मा दिवस रविवार दिनांक 8 नवंबर 2026 को शुभ दीपावली के दिन विश्वकर्मा आचार्य प्रशिक्षण के रूप में तैयार-
1.डॉक्टर दिनेश विश्वकर्मा जी,
2.श्रीमती जय श्री विश्वकर्मा जी,
3.श्री राजकुमार विश्वकर्मा जी,
4.श्री महेंद्र विश्वकर्मा जी,
5.इंजीनियर विनोद शर्मा जी,
6.डॉक्टर धनराज विश्वकर्मा जी,
7.डॉक्टर रीना विश्वकर्मा जी,एवं
8.श्री अर्जुन विश्वकर्मा जी
को प्राचीन पंचमुखी विश्वकर्मा मंदिर अहरौरा मिर्जापुर काशी क्षेत्र में परम पूज्य विज्ञ राम आशीष जी महाराज के सानिध्य में विज्ञ विश्वनाथ शर्मा जी के आचार्य कत्व में आचार्य शिक्षा ग्रहण की दीक्षा प्रदान करते हुए उन्हें प्रशिक्षित किये जाने कार्यक्रम विधि विधान से पूर्वाह्न 10:00 बजे से प्रारंभ होकर अपराह्न 3:00 बजे तक पूजन हवन यज्ञ संपन्न कराते हुए दीक्षित किया गया।
अपने उद्बोधन में परम पूज्य विज्ञ राम आशीष जी महाराज ने गायत्री शक्ति पीठ के आचार्य परम् पूज्य गुरु जी पं. श्री राम शर्मा जी के जीवन वृतांत पर चर्चा करते भावुक मन से उनके त्याग तपस्या एवं संघर्ष को सभी आचार्य गणों को बताया गया।
उनके द्वारा अवगत कराया गया की परम पूज्य गुरु जी अपने समाज के एक युग परिवर्तक के रूप में अपने आप को प्रतिस्थापित किए हैं उनके जैसा लेखक ,समाज शुभचिंतक, दूर दृष्टा एवं महान गुरु इस पूरे विश्व में कोई नहीं है। हम सभी उस परम पूज्य गुरु जी के शिष्य हैं जिन्होंने संस्कार निर्माण हेतु युग परिवर्तन की नींव, स्वयं के परिवर्तन से की है तथा उनका संकल्प है हम सुधरेंगे जग सुधरेगा। और आप सभी उस परम पूज्य गुरुदेव जी की शिष्यता की दीक्षा ले रहे हैं आपको प्रशिक्षण प्राप्त करते हुए अपने, परिवार और समाज के जीवन को सुखमय, शांतिमय, एवं समृद्धमय करना है। आचार्य विज्ञ विश्वनाथ शर्मा जी द्वारा विधिवत कार्यक्रम संपन्न कराया गया । अंत में सभी ने दीपावली के इस महान पावन अवसर पर सभी के सुखमय , समृद्धमय एवं शांतिमय जीवन हेतु प्रार्थना किया। तत्पश्चात् भगवान विश्वकर्मा जी को भोग लगाकर पूज्य गुरु जी, आचार्य जी के साथ प्रशिक्षु आचार्य गणों द्वारा सह भोज किया गया।