सोनभद्र
राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत प्रकाश पाली क्लिनिक में बच्चे की मौत पर हंगामा हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सौरभ पुत्र सचिन्द्र उम्र 4 वर्ष निवासी पुरनाजीम पन्नूगंज की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।
परिजनों का कहना है की सौरभ निमोनिया ग्रस्त था, जिसकी दवा ठीक से नही की गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है।
मौके पर कोतवाली व चौकी पुलिस मौजूद रही।
-जिला ब्यूरो चीफ गोविन्द प्रसाद पाण्डेय की रिपोर्ट
Tags:
न्यूज