कोरोना काल में जनजीवन पर राष्ट्रीय बेबीनार सम्पन्न

 सोनभद्र 
दिनांक 12 अगस्त 2020 को डॉ बीके सिंह महादेव के संचालन में "कोरोना काल में जनजीवन" पर राष्ट्रीय बेविनार का कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें मध्य प्रदेश से राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी लाल सुंदर सिंह बैस बगदरा, छत्तीसगढ़ से श्री हरिप्रसाद बैस बलराम पुर एवं उत्तर प्रदेश से डॉ अवधेश कुमार सिंह घोरावल द्वारा प्रतिनिधित्व किया गया. मुख्य वक्ता के रूप में डॉ जितेंद्र कुमार सिंह बैस चिकित्सा अधिकारी मिर्जापुर रहे तथा वेबीनार की अध्यक्षता इंजीनियर अवधेश कुमार सिंह विद्युत बोर्ड अनपरा ने की. तीनों प्रदेश के प्रतिनिधियों ने कोरोना काल में जनजीवन पर अपने-अपने अनुभवों को शेयर किया तथा मुख्य वक्ता डॉ जितेंद्र सिंह ने सतर्कता का हिदायत देते हुए घर में दो से तीन बार काढ़ा बनाकर पीने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने बताया कि काढ़ा में अदरक या सोठ, दालचीनी, लौंग, इलायची, तुलसी का पत्ता, गुड़ आदि का प्रयोग करें. सोशल डिस्टेंसिंग पर विशेष ध्यान देने की बात दोहराई. संचालन कर रहे डॉक्टर बृजेश महादेव ने स्वच्छता पर बात की तथा नियमित साबुन से हाथ धोने और मास्क पहने को प्रेरित किया. इंजीनियर अवधेश सिंह ने भी सैनिटाइजर और मास्क को हमेशा साथ रखने की बात कही. वेबीनार में सम्मिलित सभी लोगों ने अपने अपने अनुभव को साझा करते हुए कोरोना का लमें सतर्कता पर प्रकाश डाला तथा सबसे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन  करने,  मास्क पहनने, नियमित हाथ साबुन से धोने की बात दोहराई अंत में डॉक्टर महादेव सभी का आभार प्रकट करते हुए वेबिनार के समापन की घोषणा की।


            - गौतम विश्वकर्मा की रिपोर्ट 

https://hindustanjanatanews.blogspot.com

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने