सोनभद्र
जनपद के डिपो बस ड्राइबर का कोरोना पॉजिटिव होने से मौत हो गई, प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनभद्र डीपो में लालजी प्रसाद उम्र लगभग 55 वर्ष निवासी आजमगढ़ ड्राइवर थे डीपो में उन्हे बहुत अच्छा ड्राइवर माना जाता था।
लालजी सोमवार को अपने घर छुट्टी लेकर गए थे और जांच कराया तो कोरोना पॉजिटिव पाए गए जिसमे आज उनकी मृत्यु हो गयी।
सोनभद्र परिवहन के अधिकारी ने बताया कि लालजी बहुत अच्छा आदमी थे वो सोमवार को छुट्टी लेकर घर गया थे आज सूचना आई कि उनकी मृत्यु हो गयी है।
परिवहन कर्मचारियों द्वाराबताया गया कि उन्हे किसी प्रकार की कोई व्यवस्था नही दी जा रही है, रोडबेज की गाड़ीयां बिना सेनेटाइजर के सवारी ढो रही है, जिसमे सवारीयों को भी खतरा बना हुआ है किसी सवारी को सेनेट्राइज भी नही किया जाता है जिससे जिले में लगातार कोरोना पैर पसार रहा है।
- ब्यूरो चीफ गोविन्द प्रसाद पाण्डेय की रिपोर्ट
Tags:
न्यूज