आज का पंचांग व राशिफल - 16 सितम्बर 2020

आज का पञ्चाङ्ग व राशिफल जानें आचार्य गोविन्द प्रसाद पाण्डेय "ध्रुव जी" के अनुसार
‌       16/09/2020
             पञ्चाङ्ग

शुद्ध आश्विन कृष्ण पक्ष १४ बुधवार :
तिथि : चतुर्दशी सायं 06:57 तक
नक्षत्र : मघा दिन 12:00 तक
योग : सिद्ध प्रातः 08:08 तक
सूर्योदय - प्रातः 05:55 बजे
सूर्यास्त -  शायं 06:05 बजे
दिशाशूल - उत्तर
राहुकाल वास - दक्षिण-पश्चिम
मूल विचार : श्लेषा/मघा-
तिथि 12 दिन में 01/21 से
तिथि 14 दिन में 12/00 तक
भद्रा : दिन 07/49 तक
पर्व-मुहूर्त : चतुर्दशी श्राद्ध, मासान्तदोष।

               राशिफल

‌‌1. मेष : ( चु चे चो ला ली लू ले लो अ )
‌आज आप लोगों की सहायता कर सकते हैं, कारोबार में मध्यम प्रगति होने के कारण आपका मन नहीं लगेगा, किसी धार्मिक समारोह में जा सकते हैं, कैरियर के लिए नई प्लानिंग करने का विचार मन में आ सकता है।
‌2. वृष : ( ई उ ए ओ वा वी वू वे वो )
‌दोपहर के बाद आज आपके साथ कुछ अच्छा हो सकता है, अगर आज आपको सर्दी जुखाम की समस्या है तो उसको हल्के में ना लें और अगर ठीक नहीं हो हो रहे हैं तो डॉक्टर की सलाह अवश्य लें, नौकरी में मन नहीं लगेगा, राजनीतिक लोगों की सोच समझ पर कोई टिप्पणी करनी पढ़ सकती है।

3. मिथुन ( का की कु घ ङ छ के को  हा )
आज आपको संतान से कोई शुभ समाचार मिल सकता है, आज समाज में आपका सम्मान बढ़ने वाला है, स्वादिष्ट व्यंजन का आनंद ले सकते हैं, आपको अपनी उपलब्धियों पर गर्व महसूस होगा, विद्यार्थी जीवन में कुछ नवीनता आएगी, वैवाहिक जीवन उत्तम रहेगा।

4. कर्क ( ही हू हे हो डा डी डू डे डो )
लोग आपके कार्यों की आलोचना कर सकते हैं, छोटी सी बात को बड़ा बनाने का प्रयास न करें, आकस्मिक धन लाभ होने का योग बन रहा है, परिवार में प्रसन्नता का माहौल बना रहेगा, विवाद के बाद भी कार्य सफल होंगे।

5. सिंह ( मा मी मु मे मो टा टी टु टे )
कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर दबाव बन सकता है, आपकी सेहत बहुत ठीक रहने वाली है, व्यापारिक सौदे मिलने के योग बन रहे हैं, आपकी सकारात्मक ऊर्जा का बेहतरीन प्रयोग होगा, व्यवसाय में विस्तार के प्रयास करते रहेंगे, आज आपकी सेहत ठीक रहने वाली है।

6. कन्या ( टो पा पी पु ष ण ठ पे पो )
सहयोगी आज आपसे कई मुद्दों पर साथ नहीं देंगे, कीमती वस्तुओं को संभाल कर रखिए, भोग विलास में दिन बिताने का प्रयास न करें, उचित दिशा में प्रयास न कर पाने के कारण आपका काम छूट भी सकता है, आज आपका शाम का समय अच्छा होगा, कहीं बाहर जाने के योग भी बन रहे हैं।

7. तुला ( रा री रू रे रो ता ती तू ते )
आज आप की परिस्थितियां आपके पक्ष में हो सकती हैं, नौकरी में आप का सम्मान बढ़ेगा, उत्साहवर्धक सूचना मिल सकती है, बिना विशेष प्रयास के काम संपन्न हो सकता है, आपके व्यक्तित्व में आज कुछ नया करने का प्रयास करें।

8. वृश्चिक ( तो ना नी नु ने नो या यी  यू  )
आज आपका उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा, प्रतिष्ठित लोगों के साथ आपके संबंध बनेंगे, समय की अनुकूलता बेहतरीन लाभ देगी, घर के वरिष्ठ लोगों के विचारों का सम्मान करें, आपकी खोई हुई वस्तु आज मिल सकती हैं।

9. धनु ( ये यो भा भी भु ध फ ढ़ भे )
शाम तक आप काफी व्यस्त रखने वाले हैं, विद्यार्थी गण अपने भविष्य के चुनाव में जल्दबाजी न करें, अपने विचारों को कर्म के रूप में परिवर्तन करने का प्रयास करें, अपने परेशान होने की जगह पर बड़ों की राय अवश्य लें, आज भाग्य आपका साथ नहीं देने वाला है।

10. मकर ( भो जा जी खी खु खे खो गा गी )
मानसिक शांति में कमी आ सकती है, प्रेम संबंधों को लेकर अभाव रहेगा, जीवन साथी के साथ आज विवाद हो सकता है, कुछ पुरानी समस्या बढ़ सकती है, पुराना रोग फिर से उभर सकता है।

11. कुम्भ ( गु गे गो सा सी सु से सो दा )
व्यापारियों को आज नए आर्डर मिलने का योग बन रहे हैं, आज आपको अपनी उर्जा का सकारात्मक उपयोग करना चाहिए, कई मामलों में सफर करने की आवश्यकता है, आज आपका जीवन साथी के साथ संबंध अच्छा रहेगा, आज आपके जोड़ों की समस्या से निदान मिलने की योग बन रहे हैं।

12. मीन ( दी दु थ झ ञ दे दो चा ची )
आज आपको अपने जिम्मेदारियों के प्रति निष्ठावान रखने की जरूरत है, मीडिया से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही शानदार होने वाला है, प्रोफेशनल संबंध मजबूत बनेंगे, विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर अपने दोस्तों की सलाह अवश्य लें, नए रोमांटिक रिश्तो की शुरुआत हो सकती है।

                        🌹राधे राधे🌹
         - हिन्दुस्तान जनता न्यूज की रिपोर्ट 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने