हिन्दी पखवाड़ा उत्सव के अंतर्गत हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए मेघालय राज्य के "मेघदल साहित्यिक मंच, शिलांग" द्वारा काव्य गोष्ठी का हुआ आयोजन
लखनऊ :
हिन्दी पखवाड़ा उत्सव के अंतर्गत हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए मेघालय राज्य के "मेघदल साहित्यिक मंच, शिलांग" द्वारा आज १३ सितंबर, 2026 दिन रविवार को शाम ५ बजे से गूगल मीट पर ऑनलाइन काव्यगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से महिला कवयित्रियां जुड़ीं। गोष्ठी का शुभारंभ सुनीता भट्ट के मधुर स्वर में गणपति वंदना और सरस्वती वंदना से हुआ । मंच की अध्यक्षा डॉ अनीता पंडा के अध्यक्षीय संबोधन और नीता शर्मा के सुंदर संचालन एवं संयोजन से गोष्ठी पूर्ण तैयार, सफल सिद्ध हुई।
काव्यगोष्ठी की मुख्य अतिथि आदरणीय रश्मि लहर जी-लखनऊ, उत्तर प्रदेश से जुड़ी और उनकी गरिमामई उपस्थिति और कुशल समीक्षा ने गोष्ठी में चार चांद लगा दिये।
विशिष्ट अतिथि आदरणीय नीना गुप्ता जी गुरुग्राम, हरियाणा से जुड़ी उनके सुंदर काव्य प्रसंग ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। अन्य सभी कवयित्रियों-सीमा सिंह जी- असम से, गीता लिम्बु- शिलांग से, विजयलक्ष्मी सिंह- लखनऊ से,अन्नपूर्णा महाराज- जयपुर से, सुनीता भट्ट गोजा- जम्मू से जुड़ीं और उनकी कविताओं ने समा बांधे रखा। अंत में अन्नपूर्णा महाराज के सुंदर धन्यवाद ज्ञापन से गोष्ठी का समापन किया गया।