सोनभद्र :
जिले में कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। आज जारी नई लिस्ट में 29 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं, जिले के म्योरपुर, अनपरा, रेनुसागर, बीजपुर, रेणुकूट, बभनी, दुद्धी, घोरावल, ओबरा में कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं, नई लिस्ट के अनुसार जिले में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 2939 हो चुकी है वहीं कोरोना संक्रमण से अब तक कुल 33 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।
कोरोना संक्रमण के नए मामले से स्वास्थ्य विभाग में हड़कम्प मचा हुआ है।
Tags:
न्यूज