मारकुंडी घाटी में तार सर्किट से टेलर में लगी आग, दमकल ने पाया काबू

राबर्ट्सगंज-सोनभद्र :
कोतवाली क्षेत्र के मारकुंडी घाटी में दुर्गा मंदिर के पास  आज प्रातः 07 बजे तार सर्किट होने के कारण ट्रक में आग लग गई। ट्रक चालक के अनुसार टायर के साथ इंजन का हिस्सा जल जाने के कारण‌ ट्रक में भारी नुकसान हुआ है।
जलती आग देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दिया, ट्रक चालक रामवीर गुर्जर राजस्थान का निवासी है, गुर्जर के अनुसार वह कोयले की राख लेकर शक्तिनगर से लालगंज-मिर्जापुर जा रहा था तभीं आज सुबह लगभग 07 बजे तार सर्किट से आग लग गई, हम (चालक व खलासी) टेलर से कुदकर राहगीरों के माध्यम से दमकल विभाग को सूचना दिया, मौके पर पहुँची दमकल द्वारा आग पर काबू पा लिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने