डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन वेलफेयर ट्रस्ट सोनभद्र को अधिवक्ता गोबिन्द विश्वकर्मा ने आलमारी एवम् मेज दान स्वरूप किया प्रदान

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन वेलफेयर ट्रस्ट सोनभद्र को अधिवक्ता गोबिन्द विश्वकर्मा ने आलमारी एवम् मेज दान स्वरूप किया प्रदान     
 हिन्दुस्तान जनता न्यूज                     सोनभद्र : 
आज दिनांक 24 जून 2025 को  डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन वेलफेयर ट्रस्ट सोनभद्र के डी बी ए सभागार में बैठक बुलाई गई जिसमें अध्यक्ष जगजीवन सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता तथा संचालन ट्रस्ट के सदस्य रामगुल्ली यादव एड ने किया !     
                                                  इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के आजीवन सदस्य गोबिंद विश्वकर्मा एडवोकेट का सम्मान राजेश कुमार मौर्य व दसरथ यादव ने माल्यार्पण एवं पुष्पगुच्छ भेंट किया। 
इस पर  गोबिंद विश्वकर्मा ने आलमारी की चाभी सौंपी। उपस्थित सभी लोगों ने तालियां बजाकर खुशी जाहिर की।       ट्रस्ट के प्रवक्ता प्रदीप कुमार मौर्य एडवोकेट ने कहा कि  डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन वेलफेयर ट्रस्ट सोनभद्र का वकालतनामा कूपन एक जुलाई 2025 से शुरू हो जाएगा ! ऐसी स्थिति में आजीवन सदस्य बनना अनिवार्य है ! विधि व्यवसाय में गुणात्मक विकास के लिए बिना हानि लाभ के ट्रस्ट की स्थापना की गई है तथा मुख्य रूप से न्यास के सदस्यों की मृत्यु तथा दुर्घटना होने पर उनके आश्रितों को आर्थिक मदद करना है ! तथा सदस्यों का स्वास्थ्य बीमा जीवन बीमा व पेंशन योजना भी इस ट्रस्ट में  की गई है !      
इस अवसर पर  राजेश कुमार यादव, द्वारिका प्रसाद नागर, कामता प्रसाद यादव, राकेश पटेल, सरस्वती देवी, आकृति निर्भया, किरण सिंह, राजेश कुमार, संतोष श्रीवास्तव, फूल सिंह, नवीन पांडेय, प्रवीण कुमार विश्वकर्मा, शांति वर्मा, विनीता, रविंद्र पटेल आदि अधिवक्तगण उपस्थित रहे। 

समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें। WhatsApp No.  9935694130

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने