संस्कृतमय हुआ विद्यालय

संस्कृतमय हुआ विद्यालय

कोरबा - छत्तीसगढ़ : 
    शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फरसवानी, विकासखंड करतला, जिला कोरबा छ. ग. में संस्कृत महोत्सव का आयोजन किया गया। 
राज्यपाल पुरस्कृत डॉक्टर गीता देवी हिमधर संस्कृत विषय की व्याख्याता के द्वारा संस्कृत भाषा का महत्व प्रतिपादित करते हुए विद्यालय में संस्कृत सप्ताह के अंतर्गत संस्कृत महोत्सव मनाया गया, जिसमें "जयतु संस्कृतम वदतु संस्कृतम" के नारे लगा कर रैली निकालकर जन जागरण किया गया । 
श्लोक गायन, विचार अभिव्यक्ति, वाद विवाद प्रतियोगिता, सूक्ति,निबंध, संस्कृत कवि व लेखकों का नाम, नित्य आदि विधाओं में मनोरंजन व ज्ञानवर्धक  प्रतियोगिता आयोजित किया गया। जिसमें विद्यालय के सभी बालक बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विभिन्न प्रतियोगिता में प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बालक बालिकाओं को इनाम दिया गया। मंचीय कार्यक्रम में संस्था प्रमुख श्रीमती रोशनी प्रिया प्राचार्य व वरिष्ठ व्याख्याता श्रीमती तबस्सुम शेख और व्याख्याता श्री नंदकिशोर देवांगन ने भी संस्कृत भाषा के महत्व पर प्रकाश डाला। इस आयोजन पर विद्यालय के सभी विद्यार्थी स्टाफगढ़ से भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ। श्रीमती आरती लहरें, श्रीमती प्रीति सिंह, श्री दुष्यंत राठौर, श्रीमती पुष्पा पटेल,श्री विनोद साहू, वीरेंद्र राठौर ,मनोज धोबी, नमिता सोनी,गोमती कंवर श्री राम कुमार पटेल, श्री मुनेश राठौर सहित सभी स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने