डाॅ. सीमा वर्णिका को सरहद पार भूटान में मिला अंतर्राष्ट्रीय भूटान भारत साहित्य शिरोमणि अवार्ड

डाॅ. सीमा वर्णिका को सरहद पार भूटान में मिला अंतर्राष्ट्रीय भूटान भारत साहित्य शिरोमणि अवार्ड

थिम्फू, भूटान : 
थिम्फू में आयोजित हिन्दी दिवस के शुभ अवसर पर 11 सितम्बर से 17 सितम्बर तक चले भूटान भारत साहित्य महोत्सव में कानपुर की सीमा वर्णिका को उनकी साहित्यिक उपलब्धियों तथा उत्कृष्ट रचनाधर्मिता पर मिले दो अंतर्राष्ट्रीय सम्मान, पहला अंतर्राष्ट्रीय भूटान भारत साहित्य शिरोमणि अवार्ड-2025 तथा अंतर्राष्ट्रीय भूटान भारत साहित्य रत्न सम्मान-2025. इस कार्यक्रम में भारत के अतिरिक्त भूटान के साहित्यकारों ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। भारत देश के कोने-कोने से साहित्यकार वहाँ पहुँचे थे। प्रमुख आयोजक श्री विजय पंडित ने सबका आभार ज्ञापित किया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने