आधुनिक वैश्विक परिदृश्य में, किसी भी राष्ट्र के शक्तिशाली व महाबलशाली बनने में विभिन्न कारकों की भूमिका , एक विवेचन : डॉक्टर दयाराम विश्वकर्मा

आधुनिक वैश्विक परिदृश्य में, किसी भी राष्ट्र के शक्तिशाली व महाबलशाली बनने में विभिन्न कारकों की भूमिका , एक विवेचन  : डॉक्टर दयाराम विश्वकर्मा 
किसी भी राष्ट्र अथवा देश को शक्तिशाली व बलशाली (सुपर पावर) बनने के लिए कई करकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है ;जिसमें जी डी पी का आकर, वैश्विक व्यापार में बड़ी हिस्सेदारी, मजबूत मुद्रा कोष का योगदान, प्रभावी वैश्विक आर्थिक नीतियाँ, उत्पादन और विनिर्माण, तकनीकी विकास, आधुनिक सैन्य क्षमता; एआई गाइडेड रक्षा व सुरक्षा उपकरण, अस्त्र शस्त्र, ड्रोन तकनीक का विकास, देश की सैन्य ताक़त बढ़ाने हेतु सैन्य ठिकानों का निर्माण, अपने देश की सैनिक गतिविधियों व सामर्थ्य के बेहतर प्रदर्शन को देश की सीमाओं से बाहर दिखाने की शक्ति, तकनीक व नवाचार, जैसे - क्वांटम कम्प्यूटिंग, स्पेस टेक्नोलॉजी और साइबर सुरक्षा में अग्रणी भूमिका निभाने की क्षमता का होना, शिक्षा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता वाले संस्थानों की स्थापना एवं नवाचार करना, अंतर्राष्ट्रीय संस्थायों; जैसे राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में सदस्यता व स्थायी सदस्यता के योग्य होना, अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष में अपने देश का प्रभाव दर्शाना, मजबूत राष्ट्रों के संगठन का सदस्य नामित होना, अपने देश की विचारधारा, संस्कृति और ब्रांडों फ़िल्म आदि द्वारा दूसरे देश, राष्ट्र के नागरिकों को अत्यधिक प्रभावित करना। देश की युवा शक्ति और कार्य बल को अति सुदृढ़ करना, अपने देश के प्राकृतिक संसाधनों का ज़्यादा से ज़्यादा उपयोग करना और उनका निर्यात करना जैसे रेयर अर्थ मेटल, ओर्स या खनिज संपदा का बेहतर उत्पादन करना और अपने राष्ट्र का विकास करने के साथ साथ दूसरे देशों को निर्यात करने की क्षमता का विकास करना। ऊर्जा के विभिन्न क्षेत्रों, स्रोतों का विकास कर,देश को आत्मनिर्भर बनाना। देश की आर्थिकी में सबसे बढ़कर योगदान देना ,देश की भौगोलिक स्थिति और रणनीत भी किसी देश व राष्ट्र को बलशाली बनाने में सहायक भूमिका का निर्वहन करता है। किसी देश की जनता यदि कर्तव्य परायण हो, ईमानदार व देश के प्रति समर्पित हो, निष्ठावान हो और भ्रष्टाचारी न हो तो वह देश अपने आप तरक्की करता है। जैसे जापान का उदाहरण दिया जा सकता है। परन्तु जिस देश राष्ट्र के नागरिक रोजगार के लिए हतास निराश और आतंक के साये में जीने को मजबूर हो तो हम समझ सकते हैं कि उस देश की प्रगति सदैव बाधित ही रहती है।
एक मनीषी विद्वान का कहना है कि किसी भी देश को हथियारों से नहीं विनष्ट किया जा सकता; परन्तु अगर ”करप्शन ऑफ़ माइंड “ हो जाए तो वह देश दुनिया के नक्शे से गायब हो सकता है।
उपरोक्त विवेचन से अब स्पष्ट होता है कि आज के वर्तमान युग में किसी राष्ट्र को बलशाली महाबलशाली (सुपर पावर) बनने के लिए उसे मजबूत आर्थिक ताक़त, बेहतर सैन्य क्षमता ,उन्नत प्रौद्योगिकी, वैश्विक राजनीतिक प्रभाव और जनसंख्या जैसे प्रबल कारकों  का योगदान अतिमहत्वपूर्ण है। जनसंख्या का संयोजन कर आवश्यक मानव संसाधन तैयार करने में उच्च शिक्षा, तकनीकी नवाचार, उत्पादन विनिर्माण और अच्छी गुणवत्ता का इन्फ्रास्ट्रक्चरल डेवलपमेंट पर विशेष ध्यान देकर वैश्विक मंच पर कोई भी देश, अपना प्रभुत्व क़ायम करने में सक्षम हो सकता है । अब आइये! जरा गहराई से ध्यान दें कि वास्तव में किन किन क्षेत्रों में वास्तविक विकास कर कोई भी देश महान हो सकता है ।इसमें प्रौद्योगिकी और इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी, उत्पादन और विनिर्माण , कृषि व खाद्य प्रसंस्करण ,ऊर्जा व नवीनीकरण ऊर्जा में आत्मनिर्भरता, पर्यटन विकास/अवसंरचनात्मक विकास, शिक्षा और अनुसंधान, वित्तीय सेवाओं का विस्तार, फार्मास्यूटिकल उद्योगों का विकास और आधुनिक हथियारों का निर्माण जैसे-नौ क्षेत्र प्रमुख हैं। 
अब आइये, उक्त का संक्षेप में,विश्लेषण करें।
1- प्रौद्योगिकी और इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी- कभी देश प्राचीन काल में मसल पॉवर से चलते थे।बीच में अर्थ युग आया जब देश धन दौलत से संचालित होते थे, अब देश सूचना प्रणाली से चल रहें हैं; जिन देशों के पास जितने तरह के डेटा ज़्यादा से ज़्यादा उपलब्ध हैं, वह देश उतना ही बेहतर विकास कर सकता है। सूचना प्रणाली में मशीनों को मानव जैसी बुद्धिमत्ता देने के लिए एआई तकनीक का उपयोग किया जा रहा है, इसमें मशीन लर्निंग, नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग, कंप्यूटर विज़न जैसे क्षेत्र शामिल होते हैं। साइबर सुरक्षा क्षेत्र में डेटा और सिस्टम को साइबर हमले से बचाने के लिए काम किया जाता है।फायरवॉल, एंटी वायरस सॉफ्टवेयर और इंस्क्रिप्शन जैसी तकनीक इसमें शामिल हैं। डेटा साइंस यह बढ़े डेटा सेट्स का विश्लेषण करके उपयोगी जानकारी हासिल करने के काम आता है। इसमें विभिन्न तरह की सांख्यिकीय प्रविधियाँ, मशीन लर्निंग और डेटा विजुअलाइज़ेशन तकनीक शामिल होती हैं। वेब डेवलपमेंट का क्षेत्र वेबसाइट और वेब एप्लीकेशन बनाने के काम आता है, इसमें फ्रंट -इण्ड डेवलपमेंट एचटीएमएल, सीएसएस, जावा स्क्रिप्ट, सेवर साइड प्रोग्रामिंग और डेटा बेस शामिल होता है।क्लाउड कंप्यूटिंग का क्षेत्र इंटरनेट पर कंप्यूटिंग संसाधन प्रदान करने के लिए काम करता है; इसमें अमेज़ान वेब सर्विसेज़, माइक्रोसॉफ़्ट,एज्योर और गुगल क्लाउड प्लेटफॉर्म जैसी सेवाएं सम्मलित हैं।इंटरनेट ऑफ़ थिंक्स(आई ओ टी)क्षेत्र भौतिक डिवाइसेस को इंटरनेट से जोड़ने के लिए काम करता है।इसमें स्मार्ट होम डिवाइस,वेयरेबुल डिवाइस और इंडस्ट्रियल सेंसर जैसी तकनीक शामिल होती हैं।सूचना प्रौद्योगिकी में ब्लॉक चेन का क्षेत्र भी अति महत्वपूर्ण होता है,जिसमें सुरक्षित और विकेन्द्रित तरीके से डेटा स्टोर करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।इसमें क्रिप्टोकरेंसी,स्मार्ट कांट्रैक्ट और सप्लाई चेन मैनेजमेंट शामिल होता है।
2-उत्पाद और विनिर्माण ये दो महत्वपूर्ण प्रक्रियाएँ होती हैं,जो किसी भी देश की अर्थ व्यवस्था के लिए अति आवश्यक हैं।उत्पाद वह प्रक्रिया है जिससे कच्चेमाल या संसाधनों को उपयोग करके वस्तुओं या सेवाओं का निर्माण किया जाता है,यह प्रक्रिया कृषि क्षेत्र उद्योग या सेवा क्षेत्र में प्रयोग की जाती है।विनिर्माण वह प्रक्रिया है,जिसमें कच्चे माल या संसाधनों का उपयोग करके वस्तुओं का निर्माण किया जाता है।यह प्रक्रिया उद्योगों में ज़्यादातर प्रयोग में आती है।उत्पाद और विनिर्माण में मशीनरी और तकनीक का उपयोग करके वस्तुओं का निर्माण किया जाता है।जैसे कृषि उत्पादन में गेहूँ,चावल,फल,सब्जियाँ आदि का उत्पादन।इससे रोजगार के अवसर उत्पन्न होते हैं।औद्योगिक विनिर्माण में कार,टेलीविज़न,मोबाइल फ़ोन आदि का उत्पादन होता है। सेवा उत्पादन में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवायें,बैंकिंग सेवायें आदि सम्मिलित होते हैं।उत्पाद और विनिर्माण क्षेत्र से किसी भी देश का आर्थिक विकास व इससे वस्तुओं और सेवाओं की उपलब्धता बढ़ती है, जिससे किसी भी देश की आर्थिकी मजबूत होती है।
3- कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण-यह किसी भी देश के लिए आवश्यक होता है, जिससे अनाज सब्जियों फलों और अन्य खाद्य पदार्थों को प्रसंसकृत कर उन्हें लम्बे समय तक सुरक्षित एवं स्वादिष्ट बनाने में मदद मिलती है।
4- ऊर्जा किसी देश की अर्थव्यवस्था को अत्यन्त ही प्रभावित करता है, जिसमें यांत्रिक ऊर्जा, तापीय ऊर्जा और जल विद्युत ऊर्जा के अलावा, तमाम नवीकरणीय ऊर्जा जो प्राकृतिक संसाधनों से प्राप्त होती है , का शुमार किया जाता है। इसमें सौर्य ऊर्जा, पवन ऊर्जा, जल विद्युत ऊर्जा  ; जिन्हें अक्षय ऊर्जा के नाम से भी जाना जाता है।  इसे अक्षय इसलिए कहा जाता है कि इन्हें हम बार बार प्राप्त करने में सक्षम होते हैं।
5- अवसंरचनात्मक व पर्यटन विकास, इसकी सहायता से देश की स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है। रोजगार के अवसर उपलब्ध होते हैं। सरकारों को टैक्स की प्राप्ति होती है। स्थानीय कामगारों हस्तशिल्पियों व छोटे कारोबारियों को फ़ायदा होता है। विदेशी मुद्रा की प्राप्ति भी होती है। सांस्कृतिक आदान- प्रदान होता है। ई वीजा का द्वार खुलता है ; जिससे पर्यटन स्थलों का उचित विकास होता है, जो किसी भी देश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में मील का पत्थर साबित होता है।
6- शिक्षा व अनुसंधान यह दोनों क्षेत्र किसी भी देश को विकास के पथ पर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इन क्षेत्रों से देश में ज्ञान का प्रसार, आर्थिक विकास और सामाजिक परिवर्तन होता है। इसके अन्तर्गत विज्ञान तकनीकी एवं चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में बड़े बड़े संस्थानों को विकसित किया जाता है।
7- वित्तीय सेवाएं एवं बैंकिंग व्यवस्था; इसके माध्यम से स्वास्थ्य वीमा, म्यूच्यूअल फंड, अन्य कई प्रकार के निवेश, स्टॉक मार्केट आदि को बढ़ावा मिलता है और कई बीमा कंपनियाँ तो सरकार को विकास के लिए फण्ड भी देती है।
8- फार्मास्यूटिकल उद्योग यह उद्योग किसी भी देश की स्वास्थ्य सेवाओं और अर्थव्यवस्था के लिए अतीव महत्पूर्ण होता है। जेनेरिक दवायें, वैक्सीन, बायोटेक्नोलॉजी में विकास, क्लिनिकल परीक्षण कर सस्ती दवाओं के उत्पादन हेतु और रोजगार के अवसर प्रदान करने में यह क्षेत्र सहायक होता है। कई देश अपने यहाँ विनिर्मित उत्पादों और दवाओं का निर्यात भी करके अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत करते हैं।
 9- हथियार उत्पादन, किसी भी देश की रक्षा सुरक्षा हेतु और अर्थव्यवस्था के लिए यह एक महत्वपूर्ण क्षेत्र माना जाता है। आज बहुत से देश हथियारों की बिक्री कर, विदेशी मुद्रा प्राप्त कर, अपने देश की अर्थव्यवस्था को बढ़ाने में आशातीत सफलता हासिल कर रहे हैं।

लेखक :  कई सम्मानों से विभूषित, वरिष्ठ साहित्यकार, मोटिवेशनल स्पीकर, ऑल इंडिया रेडियो का नियमित वार्ताकार एवं पूर्व प्रथम श्रेणी का अधिकारी है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने