डॉक्टर डी आर विश्वकर्मा, पूर्व जिला विकास अधिकारी देंगे व्याख्यान
बीएचयू , वाराणसी :
कई पुस्तकों के प्रणयन कर्ता,कई राज्य स्तरीय सम्मानों से विभूषित,शिक्षाविद,आल इण्डिया रेडियो वाराणसी के नियमित वार्ताकार,प्रशिक्षक,मोटिवेशनल स्पीकर,जिनके नाम से शिक्षा संकाय काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में शोध छात्रों को डॉक्टर डी आर विश्वकर्मा बेस्ट पेपर अवार्ड भी दिया जाता है;को कल यानि 28/09/2026 दिन सोमवार को संगीत एवं मंच कला संकाय के छात्र छात्राओं के अभिविन्यास कार्यक्रम में “जीवन की उत्कृष्टता एवं आत्मोन्नति कैसे?”पर व्याख्यान देने हेतु आमंत्रित किया गया है।यह कार्यक्रम दोपहर 12:00 बजे से प्रारम्भ होगा।आप सभी शुभ चिंतकों एवं गणमान्य जनों से अनुरोध है कि डॉक्टर विश्वकर्मा के व्याख्यान को सुनने हेतु पंडित ओंकार नाथ प्रेक्षागृह में उपस्थित होकर डॉक्टर विश्वकर्मा के उद्बोधन को सुनें एवं हृदयंगम करने का लाभ उठाए।यह जानकारी प्रोफेसर अम्बरीश कुमार चंचल जी,जो छात्र सलाहकार संगीत एवं मंच कला संकाय काशी हिन्दू विश्वविद्यालय हैं ने संकाय प्रमुख एवं विभागाध्यक्ष प्रोफेसर संगीता पंडित के मार्गदर्शन में दी है।
समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें। WhatsApp No. 9935694130