काशी में तीर्थ पर आये अंजनी युलू तेलगु यात्री की कार विंध्याचल धाम में खाई में गिरी, उपचार के दौरान काशी में हुई मौत

काशी में तीर्थ पर आये अंजनी युलू तेलगु यात्री की कार विंध्याचल धाम में खाई में गिरी, उपचार के दौरान काशी में हुई मौत  
वाराणसी : 
        अंजनी युलू (फाइल फोटो)

काशी में तीर्थ पर आये अंजनी युलू तेलगु यात्री की कार विंध्याचल धाम में खाई में गिर गयी जिनका उपचार के दौरान मौत हो गयी। 

 परिवार के स्वजन व पत्नी राधिका ने विंध्याचल सामुदायिक केंद्र से प्राथमिक चिकित्सा के बाद बड़े हॉस्पिटल में भर्ती हेतु महाशिवरात्रि के दिन प्रयास किया किन्तु रास्ते में ही अंजनी की मृत्यु हो गया। बताया जा रहा है कि दो बंदर अचानक गाड़ी के सामने आने से उनको बचाने में अंजनी ने गाड़ी में अचनाक ब्रेक लगाया जिससे गाड़ी पलट कर खाई में चली गयी। शिवरात्रि की रात लगभग आठ बजे के समय घटना घटने के बाद अंजनी खाई से स्वयं कार का दरवाजा खोल कर बाहर आया और सड़क पर आकर लोगों की मदद से आपात सेवा से मदद मांगी। विंध्याचल पुलिस की मदद मिलने से सामुदायिक केंद्र, विंध्याचल में उसकी प्राथमिक चिकित्सा हुई और बड़े हॉस्पिटल में आगे जाँच करने हेतु डॉक्टर ने परामर्श दी। अंजनी की पत्नी राधिका ने सामुदायिक केंद्र से वाराणसी में अंजनी को महाशिवरात्रि के कारण किसी अच्छे हॉस्पिटल में समय से नहीं पहुंच पाई और स्वजन की प्रतीक्षा में समय बीत गया। आखिरी सांस काशी में महाशिवरात्रि के दिन व्रत में गया। वन्य जीव बंदर को बचाने में तीर्थ यात्री का एक्सीडेंट होना और उनका जाना परिवार के बच्चों और पत्नी के लिए बड़ा दुःखद घटना है।
स्वजन कार को विंध्याचल पुलिस की मदद से खाई से बाहर निकालने के लिए अभी भी परेशान हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने