संगीत एवं मंच कला संकाय काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में त्रिदिवसीय अभिविन्यास कार्यक्रम का हुआ आयोजन
बीएचयू , वाराणसी :
आज दिनांक 28-09-2026 दिन सोमवार को पंडित ओंकार नाथ ठाकुर प्रेक्षागृह में छात्र छात्राओं का इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन हुआ।
सर्वप्रथम संकायाध्यक्ष प्रोफेसर संगीता पंडित द्वारा माँ सरस्वती एवं पंडित महामना मालवीय जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया,तत्पश्चात प्रथम सत्र के प्रथम वक्ता डॉक्टर देवेन्द्र कुमार सिंह ने विश्वविद्यालय के पुस्तकालय की सुविधाओं पर सविस्तार प्रकाश डाला।
द्वितीय सत्र में डॉक्टर डी आर विश्वकर्मा,पूर्व जिला विकास अधिकारी ने छात्र छात्राओं को”जीवन की उत्कृष्टता एवं आत्मोन्नति कैसे?” पर सारगर्भित व्याख्यान दिया गया।
तृतीय सत्र में प्रोफेसर धीरज किशोर,पूर्व विभागाध्यक्ष चिकित्सा विज्ञान संस्थान ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य संबन्धी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।वक्ताओं ने विद्यार्थियों के प्रश्नों के उत्तर भी दिए।
उक्त अवसर पर प्रोफेसर शशि कुमार,डॉक्टर वी सत्यवर प्रसाद, प्रोफेसर राजेश शाह, डॉक्टर प्रेम किशोर, डॉक्टर शुभंकर डे सहित संकाय के अन्य प्राध्यापक गण एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन शोध छात्र अंकित जायसवाल एवं आराधना विश्वकर्मा ने किया।आयोजन सचिव प्रोफेसर के ए अंचल ने कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सभी वक्ताओं, संकायाध्यक्ष, प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।