आयुष कुमार विश्वकर्मा ने किया समाज एवं प्रदेश का नाम रोशन
अहरौरा - मिर्ज़ापुर :
सामान्य परिवार में रहकर भी आयुष कुमार विश्वकर्मा ने आईआईटी जेईई मेंस परीक्षा में 99.8026637 जो लगभग 100 परसेंटाइल प्राप्त कर समाज एवं उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया है।
आयुष के पिताजी एक शिक्षक के रूप में वाराणसी में कोचिंग पढ़ाते हैं। माता शिमला देवी गृहणी है। आयुष के नाना श्री महेंद्र कुमार विश्वकर्मा जी बहुत ही सामाजिक व्यक्ति हैं जिनके द्वारा समाज के सर्वांगीण विकास हेतु अपनी भूमि दान देकर विश्वकर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट, सोनभद्र के माध्यम से आदि देव श्री विश्वकर्मा धर्मशाला का निर्माण कराया गया। आयुष की इस उपलब्धि से विश्वकर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट मुख्यालय सोनभद्र परिवार अत्यंत ही हर्षित एवं गौरव की अनुभूति कर रहा है साथ हीं साथ पूरा समाज, प्रदेश आयुष की इस उपलब्धि से गौरवान्वित है।
आयुष को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है ट्रस्ट परिवार द्वारा अपने वार्षिकोत्सव समारोह में 31 जनवरी 2026 को सम्मानित किया गया था आज पुनः महासचिव विनोद कुमार शर्मा जी के संयोजकत्व में आयुष को घर जाकर बधाई दी गई एवं सम्मानित किया गया तथा बच्चे के उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की गई।
इसी क्रम में हिन्दुस्तान जनता न्यूज के प्रधान संपादक गौतम विश्वकर्मा ने भी ढेर सारी बधाइयाँ और शुभकामनाएं दी।
समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें। सस्ते दर .... WhatsApp No. 9935694130