पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय बहुआरा का वार्षिकोत्सव समारोह हर्षोल्लास पूर्वक हुआ सम्पन्न
बहुअरा- सोनभद्र :
पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय बहुआरा में शनिवार को वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन बड़े ही धूमधाम एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एबीएसए श्री महेंद्र मौर्य द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ संपन्न हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनमें नृत्य, गीत, नाटक एवं भाषण प्रमुख रहे। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का संचालन कर रहे सिद्धार्थ सिंह पटेल ने अपने संबोधन में शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन एवं नैतिक मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डाला तथा विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को श्री नवनीत उपाध्याय सहायक प्रोफेसर राजकीय इंजीनियरिंग कालेज चुर्क द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अभिभावक गण , शिक्षकगण एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक व छात्र -छात्राएँ उपस्थित रहीं। वार्षिकोत्सव का समापन प्रधानाध्यापिका रिज़वाना बेगम के संबोधन के साथ हुआ।