बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के चुनाव में गाइड लाइन के विरुद्ध हो रहा मतदान : राकेश शरण मिश्र

बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के चुनाव में गाइड लाइन के विरुद्ध हो रहा मतदान  : राकेश शरण मिश्र 

(संयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ने बार कौंसिल चुनाव कमेटी के चुनाव अधिकारी को लिखा पत्र)

सोनभद्र :
 बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के चुनाव में सदस्य पद के प्रत्याशी संयुक्त अधिवक्ता महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने लखनऊ उच्च न्यायालय में बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के चुनाव में हो रहे मतदान पर सवाल खड़ा करते हुए आरोप लगाया है कि मतदान बार कौंसिल चुनाव कमेटी के द्वारा जारी गाइड लाइन के विरुद्ध हो रहा है। श्री मिश्र ने आरोप लगाते हुए बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के चुनाव अधिकारी को पत्र भेजकर इस पर करवाई की मांग की है।
उन्होंने कहा है चुनाव कमेटी द्वारा गाइड लाइन जारी की गई है कि मतदान केंद्र के सौ मीटर की परिधि में कोई बैनर,पोस्टर और प्रचार सामग्री नहीं लगाई जाएगी जबकि खुलेआम सौ मीटर की परिधि के अंदर उच्च न्यायालय परिसर के अंदर दीवारों पर लोहे की बाउंड्री पर कुछ प्रत्याशियों द्वारा बैनर पोस्टर लगाकर प्रचार किया जा रहा है और चुनाव गाइड लाइन की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं जिस पर चुनाव कमेटी द्वारा कोई दंडात्मक कारवाई नहीं की जा रही है जो गलत है।
श्री मिश्र ने चुनाव कमेटी से पत्र लिखकर मांग की गई है कि तत्काल इसका संज्ञान लेकर इस पर आवश्यक कार्यवाही की जाए।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Popular Items