प्राथमिक विद्यालय सिरसा में प्रतिभा सम्मान समारोह एवं वार्षिक उत्सव का हुआ भव्य आयोजन

प्राथमिक विद्यालय सिरसा में प्रतिभा सम्मान समारोह एवं वार्षिक उत्सव का हुआ भव्य आयोजन 
सिरसा :
 दिनांक 7.4.2026 को आराजी लाइन ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय सिरसा में प्रतिभा सम्मान समारोह एवं वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन किया गया ।कार्यक्रम में कक्षा 5 उत्तीर्ण करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार ,प्रगति पत्र ,प्रमाण पत्र दिया गया।  प्रथम ,द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर क्रमशःअंश पटेल ,नव्या उपाध्याय एवं आराध्या वर्मा ने अपना स्थान सुरक्षित किया, इन्हें विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी आदरणीय शशिकांत श्रीवास्तव सर ने सरकारी स्कूल के विभिन्न योजनाओं एवं लाभ को बताते हुए स्कूल चलो अभियान की जोरदार शुरूआत किया, सभी अभिभावक से विद्यालय में नामांकन कराने का अपील किया । सभा की अध्यक्षता कर रहे श्री अरविंद कुमार सिंह ने बच्चों के भविष्य निर्माण में माता-पिता के योगदान एवं महत्व पर चर्चा किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन करते हुए डॉ विनोद कुमार शर्मा ने बाल मनोविज्ञान एवं बच्चों के व्यवहारवाद  पर प्रकाश डालते हुए नवभारत निर्माण की सीख दिया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत निर्मित बाल वाटिका के नन्हे मुन्ने बच्चों की जोरदार प्रस्तुति हुई ।सभी बच्चों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम की प्रस्तुति दिया । कार्यक्रम का आयोजन एवं व्यवस्थापन प्रधानाध्यापक श्री सुनील कुमार पांडेय द्वारा किया गया जिसमें विकास क्षेत्र आराजी लाइन की सभी प्रतिभाशाली एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (ARPs) श्वेता सिंह ,नेहा द्विवेदी एवं सुनीता मैडम उपस्थिति रही उन्होंने अपने उद्बोधन में बेसिक शिक्षा की महत्ता को रेखांकित करते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दिया ।कार्यक्रम के दौरान रितु गुजराती, प्रीति सिंह ,गीता सिन्हा ,डॉ श्रीकांत तिवारी, रमेश कुमार, अंजलि जायसवाल ,सीमा गुप्ता ,मंजू उपाध्याय , मीना मौर्य ,प्रभात सर, आनंद नवीन , विभास यादव , राकेश शर्मा ,राकेश मिश्रा, संजय शर्मा एवं आंगनबाड़ी की कार्यकर्ती शशिकला , सहायिका ,प्रबंध समिति के अध्यक्ष रत्नेश उपाध्याय ,समिति के सदस्य, सभी बच्चे, अभिभावक, ग्रामवासी एवं अन्य आगंतुक उपस्थित रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने