नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय के जमुनीपुर परिसर में रोवर-रेंजर प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ

नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय के जमुनीपुर परिसर में रोवर-रेंजर प्रशिक्षण शिविर का हुआ  शुभारंभ
प्रयागराज : 
 नेहरू ग्राम भारती (मानित विश्वविद्यालय), जमुनीपुर परिसर में आज पाँच दिवसीय रोवर-रेंजर प्रशिक्षण एवं जांच शिविर का शुभारंभ उत्साह एवं गरिमामयी वातावरण में सम्पन्न हुआ। यह शिविर युवाओं में अनुशासन, सेवा, नेतृत्व एवं राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना, ध्वजारोहण एवं झंडगीत के साथ हुआ, जिसने पूरे वातावरण को राष्ट्रप्रेम और समर्पण की भावना से ओतप्रोत कर दिया। तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया और औपचारिक रूप से प्रशिक्षण सत्र का आरंभ हुआ।
 कार्यक्रम का संचालन रोवर-रेंजर प्रभारी एवं समन्वयक  डॉ. विष्णु प्रसाद शुक्ल ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन  रेंजर टीम की प्रभारी साधना त्रिपाठी द्वारा  किया गया।
इस अवसर पर जिला संस्था भारत स्काउट एवं गाइड, प्रयागराज द्वारा नियुक्त प्रशिक्षक गायत्री यादव (एच.डब्ल्यू.बी.), डीन एकेडमिक डॉ. सव्यसाची, जमुनीपुर परिसर के निदेशक डॉ. आलोक मिश्र, मुख्य कुलानुशासक डॉ. संतेश्वर मिश्र, अधिष्ठाता शिक्षक शिक्षा संकाय डॉ. वीरेंद्र मणि त्रिपाठी, डॉ. हिमांशु शेखर सिंह, डॉ. संजय पाण्डेय,डाॅ भूप नारायण,डॉ. मंजू शुक्ला, डॉ. बालेंद शुक्ला एवं डॉ. आलोक विश्वकर्मा सहित अनेक गणमान्य शिक्षाविद एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।
उपस्थित वक्ताओं ने अपने संबोधन में रोवर-रेंजर प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को जीवन में अनुशासन, सेवा भावना एवं नेतृत्व कौशल अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर युवाओं के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में अग्रसर करते हैं।
यह पाँच दिवसीय शिविर प्रतिभागियों को न केवल स्काउटिंग एवं गाइडिंग के व्यावहारिक ज्ञान से समृद्ध करेगा, बल्कि उनके व्यक्तित्व को निखारने और समाज के प्रति उनके दायित्वों को समझने का भी अवसर प्रदान करेगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने