विश्व जनसंख्या दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

विश्व जनसंख्या दिवस पर कार्यक्रम आयोजित 

कोरबा - छत्तीसगढ़ : 
 शा. उ. मा. वि. उमरेली अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय से संबद्ध राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उमरेली द्वारा विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संगोष्ठी, रंगोली, स्लोगन लेखन एवं जागरूकता रैली के माध्यम से जनसंख्या नियंत्रण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला संगठन अधिकारी, कोरबा श्री ए.के. तिवारी उपस्थित रहे। उन्होंने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए जनसंख्या विस्फोट से उत्पन्न चुनौतियों एवं युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला तथा उनका उन्मुखीकरण किया। कार्यक्रम में के.एन. कॉलेज कोरबा के एनएसएस स्वयंसेवक देवांश कुमार की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
  मंच का सफल संचालन विद्यालय के व्याख्याता श्री टी.आर. देवांगन द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद जी के पूजन एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। तत्पश्चात युगेश्वरी एवं साथियों द्वारा सरस्वती वंदना, मासूम चंद्राकर एवं साथियों द्वारा स्वागत गीत, दीक्षा एवं साथियों द्वारा लक्ष्य गीत तथा ज्योति एवं साथियों द्वारा सद्भावना गीत की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं।
संगोष्ठी में छात्रा रुचिका, श्री ए.के. भारद्वाज एवं श्री के.के. गढ़वाल ने जनसंख्या वृद्धि के सामाजिक-आर्थिक प्रभावों पर अपने विचार व्यक्त किए। जिला संगठक श्री वाई.के. तिवारी ने स्वयंसेवकों को प्रेरक उद्बोधन एवं मार्गदर्शन प्रदान किया। 
कार्यक्रम के अंत में संस्था के प्राचार्य श्री जे.एल. रात्रे ने अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। विद्यालय के समस्त शिक्षकगणों ने उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग दिया। कार्यक्रम का संयोजन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी श्री बी.पी. बघेल के निर्देशन में सम्पन्न हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने