करमा ब्लॉक के ग्राम सभा कम्हरिया–परही रोड की बदहाल स्थिति, ग्रामीणों में नाराज़गी
सोनभद्र ;
करमा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा कम्हरिया से परही जाने वाला मार्ग लंबे समय से जर्जर स्थिति में है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे और उखड़ी हुई सतह के कारण राहगीरों, स्कूली बच्चों और वाहन चालकों को रोज़ाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है बरसात के मौसम में सड़क पर जलभराव होने से स्थिति और भी गंभीर हो जाती है तथा दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।