आदि देव श्री विश्वकर्मा धर्मशाला रावर्ट्सगंज सोनभद्र के द्वितीय मंजिल का होगा निर्माण : माननीय हंसराज विश्वकर्मा

आदि देव श्री विश्वकर्मा धर्मशाला रावर्ट्सगंज सोनभद्र के द्वितीय मंजिल का  होगा  निर्माण : माननीय  हंसराज विश्वकर्मा 
सोनभद्र  : 
पूर्व निर्धारित प्रोटोकॉल कार्यक्रम के अनुसार विश्वकर्मा चैरिटेबल   ट्रस्ट परिवार के उप सचिव  (पश्चिम) एडवोकेट विजय विश्वकर्मा जी के आवास पर लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यम राज्य मंत्री श्री हंसराज विश्वकर्मा जी का आगमन हुआ। 
ट्रस्ट परिवार एवं एड.विजय विश्वकर्मा जी के परिवार द्वारा उनका हार्दिक स्वागत अभिनंदन बंदन माल्यार्पण , अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया, साथ में सदर विधायक श्री भुपेश चौबे जी, घोरावल विधायक श्री अनिल कुमार मौर्या जी,जिला अध्यक्ष श्री नंदलाल गुप्ता जी,सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत जी सहित अन्य प्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे, सभी का स्वागत सम्मान माल्यार्पण, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया।। 
ट्रस्ट परिवार की ओर से महासचिव विश्वकर्मा वी के शर्मा द्वारा आदि देव श्री विश्वकर्मा धर्मशाला रावर्ट्सगंज सोनभद्र के द्वितीय मंजिल के निर्माण एवं नागेंद्र शर्मा जी के भतीजी के उपचार हेतु सहयोग का मांग पत्र माननीय मंत्री जी को सौंपा गया। जिस पर माननीय मंत्री जी द्वारा पूर्ण सहयोग दिये जाने की घोषणा की गई ।

 सभी उपस्थित जनमानस द्वारा  आदरणीय जी की उद्घोषणा से हर्ष प्रकट किया गया तथा उनका हृदय से आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों गणमान्य सामाजिक बंधुओ ने प्रतिभाग किया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने