अखिल राजस्थान अम्बेडकर शिक्षक संघ का प्रथम दिवस उद्घाटन सत्र का हुआ समापन

अखिल राजस्थान अम्बेडकर शिक्षक संघ का प्रथम दिवस उद्घाटन सत्र का हुआ समापन

(नव पदोन्नत शिक्षकों का भी किया सम्मान)

(शिक्षक समाज का आईना - उमराव सिंह)

अलवर- राजस्थान : 

अखिल राजस्थान अम्बेडकर शिक्षक संघ का दो दिवसीय जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन का उद्घाटन सत्र 18 सितंबर 2026 को पंचशील बुद्ध विहार, सूर्य नगर मोड़ , अलवर में सम्पन्न हुआ। 
                   सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा तथागत बुद्ध के चरणों व बाबा साहब डॉ. भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित व मोमबत्ती प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।
      कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल राजस्थान अम्बेडकर शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष कैलाश चन्द बलाई ने की।

उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि उमराव सिंह पूर्व आई.ई.एस. (महानिदेशक), विशिष्ट अतिथि श्री हीरालाल बैरवा ट्रेन मैनेजर (भारतीय रेल्वे), शंकर लाल बोद्ध (अध्यक्ष पंचशील बुद्ध विहार, सूर्य नगर  अलवर, राजेश गुलेरिया प्रधानाचार्य, छगन लाल गंडूरा (पूर्व प्रधानाचार्य व संस्थापक अखिल राजस्थान अम्बेडकर शिक्षक संघ) व पूनिया राम जाजोरिया रहे।
               कार्यक्रम का संचालन प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विपुल कुमार भवालिया ने किया।
            नवपदोन्नत शिक्षक व शिक्षिकाओं, शंकर लाल बौद्ध, हेमलता, दिनेश कुमार, हेमलता जाटव, डॉ. विपुल कुमार भवालिया, वेद प्रकाश सैनी, सुमन कौल, दौलत राम बावरिया, राजेश गुलेरिया, प्रतिभा यादव, शीतल बारी  व राजबाला यादव को संघ द्वारा सम्मानित किया गया।
              प्रदेश महामंत्री प्रेम कुमार वर्मा, डॉ. अशोक कुमार बैरवा प्रदेश कोषाध्यक्ष, राजा राम आर्य, घनश्याम खींची, दयाचंद , महेंद्र सोलंकी , राकेश राठी जिला कोषाध्यक्ष, शालिनी बौद्ध, कमला बौद्ध , ईलियास खान आदि भी उपस्थित रहे।



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने