ज्योतिष मार्तंड की उपाधि से अलंकृत हुई ज्योतिषी आचार्या काजल कुमारी
बोधगया ( बिहार) :
दिनांक 16 सितम्बर 2026 को बिहार के बोध गया भारतीय ज्योतिष महासम्मेलन में आचार्या सुश्री काजल कुमारी ( गार्गी) को ज्योतिष मार्तंड सम्मान से पूर्व सैन्य अधिकारी और कई ज्योतिष के प्रफेसरों के द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बिहार के कई प्रसिद्ध हस्तियां भी वहां मौजूद थी। काजल सम्मानित होने वाले लोगों में सबसे कम उम्र की हैं तथा भारत की सबसे कम उम्र की सुप्रसिद्ध ज्योतिषी हैं। इन्होंने ज्योतिष के क्षेत्र में गहन अध्ययन और अपने ज्ञान से बड़ी बड़ी उपलब्धियां प्राप्त की हैं। बिहार की राजधानी पटना की रहने वाली काजल जी हस्तरेखा तथा कुंडली विशेषज्ञ हैं। ये 5 भाषाओं में कुंडली निर्माण का कार्य करती हैं, हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी, भोजपुरी, अवधि । इन्होंने निस्वार्थ भाव से लोगों की सहायता की हैं ये कुंडली परामर्श हेतु कोई फीस नहीं लेती तथा गरीब असहाय लोगों की सदा सहायता करती हैं। काजल जी एक लेखिका भी हैं इन्होंने 9 पुस्तकों की रचना मात्र 20 वर्ष की उम्र में ही की हैं। इतना अद्भुत ज्ञान इतनी कम उम्र में वाकई सराहनीय हैं। उन्हें सम्मानित करते हुए संस्थान के सभी लोगों ने बधाई दी और इनके उज्वल भविष्य की कामना की ।
काजल कुमारी जी से जब पूछा गया कि उन्हें ज्योतिष की इतनी सटीक जानकारी कैसे हैं । तो उन्होंने इसका श्रेय अपने माता पिता को दिया और कहा कि त्रिदेवियों की कृपा और मां सरस्वती का आशीर्वाद से इनकी ही कृपा से मैं ये सम्मान को प्राप्त की हूं ।
समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें। सस्ते दर पर .... WhatsApp No. 9935694130