संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए माननीय राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा

संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए  माननीय राज्य मंत्री  हंसराज विश्वकर्मा 
सोनभद्र : 
दिनांक 15 सितम्बर २०२६  दिन मंगलवार को सायं विश्वकर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट सोनभद्र द्वारा ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री सुदामा विश्वकर्मा जी के आवास पर विश्वकर्मा समाज के सम्मानित सदस्यों, प्रबुद्ध जन,  ट्रस्ट पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ सामान्य वार्तालाप (संवाद कार्यक्रम) माननीय राज्य मंत्री आदरणीय श्री हंसराज विश्वकर्मा जी सुक्ष्म लघु
 मध्यम उद्यम विभाग जनपद प्रभारी सोनभद्र (उत्तर प्रदेश सरकार )ने  सर्वप्रथम भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना, आरती करने के पश्चात सुदामा जी की अध्यक्षता में विश्वकर्मा समाज के लोगों ने अतिथि महोदय का माल्यार्पण कर सभी ने स्वागत किया। 

 सदस्यों ने आगंतुकों का भी क्रमशः स्वागत किया। तत्पश्चात वार्ता करते हुए मंत्री ने समाज में एकजुटता, संगठनात्मक, शिक्षित,व भाईचारा व अन्याय के खिलाफ एकजुट रहना होगा हम भी विश्वकर्मा समाज में हो रहे उत्पीड़न शोषण अन्याय के खिलाफ एकजुट होकर साथ रहे हैं रहेंगे हमें भी दुःख है किसी भी विश्वकर्मा वंशीय पर अन्याय नहीं होने दिया जाएगा हर सम्भव मदद कर  न्याय के पक्ष में हमारा प्रयास रहता है रहेगा भी विश्वकर्मा वंशीय पांचों पुत्रों को आपसी समन्वय व संगठित रहना चाहिए।चैरिटेबल ट्रस्ट सोनभद्र के कार्यों,सदस्यों की प्रशंशा की हर सम्भव मदद सहयोग की बात की विश्वकर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट सोनभद्र के अध्यक्ष श्री सुदामा विश्वकर्मा जी ने भगवान विश्वकर्मा जी की प्रतिमा व अंगवस्त्र से स्वागत किया व समयाअभाव के कारण मंत्री महोदय द्वारा ट्रस्ट परिवार से केवल एक सदस्य को विश्वकर्मा समाज परिवार की बात रखने के लिए कहा गया। अध्यक्ष जी ने विश्वकर्मा समाज में हो रही घटनाओं, शोषण, उत्पीड़न अन्याय की बातों को संक्षेप में मंत्री महोदय के समक्ष रखा सभी बन्धु संगठित, भाई चारा, एकजुट होकर साथ रह कर कार्य करने की अपील भी की। संगठन सचिव श्री राजेश विश्वकर्मा जी द्वारा समाज में हो रहे उत्पीड़न,शोषण अन्याय के खिलाफ एकजुट होकर काम करने की बात रखी व हर सम्भव मदद सहयोग कर सामाजिक सरोकार हो, मंत्री महोदय को नेता जी द्वारा समाज में उत्पीड़न के खिलाफ सविस्तार पत्रक सौंपा। अन्य लोगों ने भी समाधान के लिए पत्रक दिया। वार्ता में काफी संख्या में विश्वकर्मा वंशीय ट्रस्ट के उपाध्यक्ष श्री महेन्द्र विश्वकर्मा जी, संरक्षक शम्भु नाथ जी,जवाहर विश्वकर्माजी संरक्षक गुलाब विश्वकर्मा जी राम निवास जी, एड निर्मला जी, मंत्री प्रतिनिधि अंगद जी सोनभद्र, प्रतिनिधि रामकुमार विश्वकर्मा जी मीरजापुर, विधायक प्रतिनिधि सुरेन्द्र जी,सुरेन्द्र कुमार जी, इं राजेश शर्मा जी,विनोद जी,रमेश जी, ब्रजेश कुमार जी परमेश्वर जी, राजनरायन जी, कृष्णा जी,राजू सोनी, पन्ना सोनी जी ,राम विलास,गोलू जी आदि अन्य विश्वकर्मा बन्धु रहे ।कार्यक्रम का संचालन
श्री राजकुमार विश्वकर्मा
(लेखा सचिव)
विश्वकर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट सोनभद्र
सचिव )स्पेस सोसायटी सोनभद्र ने किया। 
सभी को धन्यवाद देते हुए अध्यक्ष जी ने समापन की घोषणा की।

समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें। WhatsApp No. 9935694130

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने