केबिनेट मंत्री के हाथों सम्मानित हुईं डॉ. गीता देवी हिमधर
कोरबा - छत्तीसगढ़ :
डॉ. गीता देवी हिमधर राज्यपाल पुरस्कृत व्याख्याता शा.उ.मा.वि. फरसवानी विकास खंड- करतला, जिला- कोरबा ने माननीय गुरु खुशवंत साहेब जी केबिनेट मंत्री छ. ग. शासन (कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार ) के हाथों शिक्षिका सम्मान कार्यक्रम रायपुर में सम्मानित हुई।
डॉ. गीता देवी विद्यार्थियों को बालकेंद्रित शिक्षा देतीं हैं।बालिका शिक्षा व महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए पलकों से निरंतर संपर्क कर शिक्षा व स्वच्छता के महत्व को बताती हैं। संस्कृत सप्ताह,हिंदी दिवस,पर्यावरण दिवस व विभिन्न दिवसों पर कार्यक्रम आयोजित कर दिवस के महत्व को बताना, प्रतियोगिता आयोजित कर छात्र छात्राओं को पुरस्कार प्रदान करना और महापुरुषों के बारे में जानकारी देकर प्रेरणा प्रदान करती हैं। जरूरतमंद निर्धन छात्र छात्राओं का आर्थिक मदद करती हैं।वृद्धजन दिवस व अपने स्वर्गीय सास - ससुर के पुण्यस्मृति में कार्यक्रम आयोजित कर वस्त्र व कंबल आदि भेंट करती हैं जो आज के युवा पीढ़ी को बड़े बुजुर्गों का सम्मान के लिए प्रेरित करने का काम करता है।
डॉ. गीता देवी हिमधर राज्यपाल के हाथों राज्यपाल पुरस्कार से सम्मान, गृह मंत्री के हाथों आदर्श शिक्षक सम्मान, विधानसभा अध्यक्ष के हाथों सामाज सेविका सम्मान, उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान, अक्षय प्रबोधक अलंकरण, गुरुजन सम्मान, नारी शक्ति सम्मान, भारत की प्रथम शिक्षिका माता सावित्री बाई फुले सम्मान राज्य व राष्ट्रीय, राज्य से मिनीमाता सम्मान, शतप्रतिशत परीक्षा परिणाम पर व जिला स्तरीय कार्यक्रमों में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सांसद के हाथों सम्मानित हुईं हैं। राष्ट्रीय व राज्य और जिला स्तर पर विभिन्न संस्थानों से 200 से अधिक सम्मान प्राप्त कर चूंकि हैं। छात्र छात्राओं व शिक्षक शिक्षिकाओं को उनके हुनर को मंच प्रदान कर उन्हें सम्मानित करते हुए शिक्षक कला व साहित्य अकादमी जिला अध्यक्ष के कर्तव्य का निर्वहन करती हैं।लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।केबिनेट मंत्री के हाथों सम्मानित होने पर डॉ. जगन्नाथ हिमधर राज्यपाल पुरस्कृत प्राचार्य,सुयश, त्रिलोक, श्वेता,प्रकाश लहरे,मनोज प्रधान,स्कूल के समस्त स्टाफ सहित क्षेत्र में हर्ष है और बधाई शुभकामनाएं प्राप्त हो रहा है।
समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें। WhatsApp No. 9935694130