शिक्षा विभाग ने किया राज्यपाल पुरस्कृत हिमधर दंपत्ति का सम्मान
कोरबा , (छत्तीसगढ़) :
डॉ. जगन्नाथ हिमधर राज्यपाल पुरस्कृत प्राचार्य व डॉ. गीता देवी हिमधर राज्यपाल पुरस्कृत व्याख्याता को शिक्षा विभाग जिला कोरबा के सम्मान समारोह में माननीय लखन लाल देवांगन श्रम ,आबकारी व सर्वजनिक उपक्रम मंत्री छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य आतिथ्य में,श्रीमती संजू देवी राजपूत महापौर , डॉ. पवन सिंह जिलापंचायत अध्यक्ष ,नूतन सिंह नगर निगम सभापति, आशुतोष पांडेय निगम आयुक्त,दिनेश नाग सी. ई. ओ. जिला पंचायत के आतिथ्य में और श्रीमान टी. पी. उपाध्याय डी.ई.ओ. के उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में गरिमामय कार्यक्रम में सम्मान प्राप्त किए ।
हिमधर दंपत्ति शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखीय कार्य करते हुए नैतिक शिक्षा, सांस्कृतिक व शारीरिक शिक्षा एवं स्वच्छता पर जोर देकर व्यक्तित्व विकास पर ध्यान देते हैं, जिससे विद्यार्थियों के भविष्य उज्जवल भविष्य बन सके। अपने विषय को बाल केंद्रित शिक्षा प्रदान कर पाठ को विभिन्न गतिविधियों के द्वारा अध्यापन को सरल कर नवाचार करते रहते हैं, जिससे विद्यार्थियों को याद रखने में सहायता मिलता है।साथ ही जरूरतमंद निर्धन विद्यार्थियों का सहयोग कर वृद्धि जनों का सेवा करते हैं।
डॉक्टर जगन्नाथ हिमधर जी को शिक्षा विभाग से व विभिन्न संस्थाओं से 150 से अधिक सम्मान प्राप्त हो चुका है। वहीं डॉक्टर गीता देवी हिमधर को 200 से अधिक सम्मान प्राप्त हो चुका है जो लोगों के लिए प्रेरणा प्रदान करता है। हिमधर दंपति के सम्मानित होने पर क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है। और लोगों के द्वारा शुभकामनाएं प्राप्त हो रही है।