सुंदरम साहित्य संस्थान, लखनऊ द्वारा सम्मानित हुईं लखनऊ की रश्मि लहर
लखनऊ :
दिनांक 16.03.26 को 'पुस्तक मेला-२०२६' प्रांगण में 'सुंदरम साहित्य संस्थान, लखनऊ' के वार्षिकोत्सव के शुभ अवसर पर लखनऊ की सुप्रसिद्ध साहित्यकार श्रीमती 'रश्मि लहर' को 'हिंदी भाषा एवं साहित्य के क्षेत्र में' 'बहुमूल्य योगदान' देने हेतु 'सुंदरम साहित्य श्री सम्मान-२०२६' से सम्मानित किया गया; जहाॅं आदरणीय नरेन्द्र भूषण, कृपाशंकर श्रीवास्तव, ओम नीरव, दिनेश अवस्थी, निर्भय गुप्ता, मंजू सक्सेना, योगेश जी, ममता पंकज आदि वरिष्ठ साहित्यकारों की उपस्थिति रही! ध्यातव्य है कि पुस्तक 'अठारह पग चिह्न' लिखने वाली रश्मि लहर साहित्य की विभिन्न विधाओं में सृजन कर रही हैं तथा राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पत्र-पत्रिकाओं में इनकी रचनाओं का निरंतर प्रकाशन हो रहा है।
लगभग चालीस साझा संकलनों में इनकी रचनाओं को स्थान मिला है। कई संस्थाओं द्वारा ये सम्मानित की जा चुकी हैं। इनकी रचनाऍं लखनऊ दूरदर्शन तथा आकाशवाणी पर भी प्रसारित होती रहती हैं।