नौगढ़ सभागार में सम्पन्न हुई ग्राम पंचायत सचिव, पंचायत सहायकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण।

नौगढ़ सभागार में सम्पन्न हुई ग्राम पंचायत सचिव, पंचायत सहायकों का दो दिवसीय  प्रशिक्षण।

  नौगढ़/चंदौली : ( मदन मोहन )
 दिनांक  29 मार्च 2026 को जनपद चंदौली के विकासखंड नौगढ़ सभागार में  राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत जनपद चंदौली ग्राम प्रधान या ग्राम पंचायत सहायक पंचायत सचिव का पीडीएफएस जेम पोर्टल विशेष संबंधी दो दिवसीय प्रशिक्षण  संपन्न हुआ। 
 यह प्रशिक्षण राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत उपनिदेशक पंचायत वाराणसी मंडल वाराणसी के मार्गदर्शन में   किया  जा रहा है।
प्रशिक्षण का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुजीत सिंह विकासखंड के सहायक विकास अधिकारी ,(पंचायत) एवं सचिव, ग्राम प्रधान सेमराकुशही, गुरु प्रसाद यादव सहित  अन्य लोगों के द्वारा  दीप प्रज्वलंकर किया गया । एडियो पंचायत प्रभारी उपेंद्र कुमार साहनी  प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज की प्रशिक्षण में ई ग्राम स्वराज पोर्टल पर ग्राम पंचायत का प्रोफाइल के साथ ग्राम पंचायत की कार्यों का योजना अपलोड किया जाए साथ ही ग्राम पंचायत ग्राम में जो भी कराई एवं सर्विस के लिए जेम के द्वारा किया जाए ग्राम पंचायत के द्वारा जो भी भुगतान पी एफ एम एस के द्वारा किया जा रहा है। वह गेटवे से किया जाए। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर श्री राम कुंवर भारती एवं उषा  शर्मा के द्वारा पंचायत विकास योजना के निर्माण की प्रक्रिया पर प्रशिक्षण दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने