गणपति बप्पा मोरया /बालगीत
गजानना, ओ गजानना।
पधारो आज मेरे अंगना ।
पिता आपके शिव शंकर।
भोले,महादेव, परमेश्वर।।
महिमा उनकी कौन जाने ना।
पधारो आज मेरे अंगना।
माता आपकी पार्वती।
संसार उतारे उनकी आरती।।
महिमा उनकी कौन जाने ना।
पधारो आज मेरे अंगना।
माता पिता सबसे श्रेष्ठ।
आपकी महिमा सर्वश्रेष्ठ।।
जग में कौन आपको जाने ना।
पधारो आज मेरे अंगना।
गजानना ओ गजानना।
पधारो आज मेरे अंगना।।
कवि- चंद्रकांत पांडेय,
मुंबई / महाराष्ट्र
Tags:
संपादकीय/ गणेश चतुर्थी