हिंदी दिवस पर पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा ने हिंदी के सम्मान और पूर्वांचल राज्य के गठन का संकल्प दोहराया

हिंदी दिवस पर पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा ने हिंदी के सम्मान और पूर्वांचल राज्य के गठन का संकल्प दोहराया

सोनभद्र : 
आज दिनांक 14 सितम्बर 2026 को अलग पूर्वांचल राज्य की मांग कर रहे संगठन पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा के तत्वावधान में तहसील परिसर स्थित अधिवक्ता भवन में हिंदी दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम दोपहर 2 बजे वरिष्ठ अधिवक्ता अमित वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने हिंदी को देश की एकता, संस्कृति और जनभावनाओं को जोड़ने वाली भाषा बताते हुए इसके व्यापक प्रचार-प्रसार तथा राजकाज में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि हिंदी केवल संवाद की भाषा नहीं, बल्कि देश की सांस्कृतिक पहचान और आम जनता की अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है।

मोर्चा के महासचिव वरिष्ठ अधिवक्ता पवन कुमार सिंह एडवोकेट ने कहा कि “हिंदी हमारे स्वाभिमान और हमारी सांस्कृतिक पहचान की भाषा है। हिंदी दिवस केवल एक दिन हिंदी को याद करने का अवसर नहीं, बल्कि पूरे वर्ष हिंदी के सम्मान और उसके व्यवहारिक प्रयोग को बढ़ाने का संकल्प लेने का दिन है। जिस प्रकार हिंदी पूरे देश को जोड़ने का कार्य करती है, उसी प्रकार पूर्वांचल की अपनी विशिष्ट सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक पहचान है। पूर्वांचल के समुचित विकास के लिए अलग पूर्वांचल राज्य का गठन आवश्यक है। इसके लिए हमारा संघर्ष लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से लगातार जारी रहेगा।”

राष्ट्रीय सचिव राजेश यादव एडवोकेट ने कहा कि “पूर्वांचल की जनता लंबे समय से विकास की असमानता और रोजगार के अवसरों की कमी का सामना कर रही है। अलग पूर्वांचल राज्य बनने से क्षेत्र की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर बेहतर समाधान संभव होगा। हिंदी दिवस के अवसर पर हम यह संकल्प लेते हैं कि पूर्वांचल राज्य के गठन की मांग को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ हिंदी के सम्मान और संवर्धन के लिए भी निरंतर प्रयास करते रहेंगे।

कार्यक्रम का संचालन डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री प्रदीप कुमार मौर्य ने किया !      
 इस अवसर पर रमेश चंद्र सिंह, विमल प्रसाद सिंह, टीटू प्रसाद गुप्ता, शाहनवाज आलम खान, राजकुमार पटेल, आदर्श देव पाण्डेय, शिवानंद सागर, अनुराग पांडेय, सुरेश कुमार सिंह अभिषेक मौर्य आदि अधिवक्ता गुण हिंदी दिवस पर उपस्थित रहे !

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने