डॉ सुखमिला अग्रवाल 'भूमिजा' एवं हरिप्रसाद अग्रवाल केरल में हुए सम्मानित।
केरल :
'दिव्य प्रेरक कहानियाँ मानवता अनुसंधान केन्द्र' द्वारा मलयगिरी स्पिरिचुअल रिट्रीट सेंटर मलमपुझा पलक्कड़ केरल में डॉ सुखमिला अग्रवाल 'भूमिजा' लेखिका एवं समाजसेवी तथा हरि प्रसाद अग्रवाल समाजसेवी को "भारतीय भाषा संस्कृति रत्न सम्मान -2026" से सम्मानित किया गया।
चार दिवसीय इस शिविर में साहित्यिक विमर्श, कवि सम्मेलन, भारत के विभिन्न प्रांतों से पधारे कवि-कवयित्रियाँ, समाज सेवी, आध्यात्मिक गुरु एवं अन्य गणमान्य महानुभावों का परिचय सम्मेलन एवं सामाजिक चेतना कार्यकर्मों के साथ ही मेडिटेशन और योगा के सत्रों का आयोजन भी किया गया।
गणमान्य महानुभाव जिनमें डॉ अभिषेक कुमार जी, मुख्य प्रबंध निदेशक, के अतिरिक्त अयोध्या धाम से पधारे प्रभु श्रीराम कथा वाचक श्री सुधीर दास शास्त्री जी महाराज के अलावा भी अनेक प्रतिष्ठित साहित्यकार एवं देश के कोने-कोने से आए रचनाकारों की उपस्थिति में यह भव्य कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
उल्लेखनीय है कि यह सम्मान अग्रवाल दम्पति: डॉ सुखमिला अग्रवाल 'भूमिजा' की साहित्यिक रचनात्मक सकारात्मक लेखन व समाज सेवा के लिए तथा हरि प्रसाद अग्रवाल जी को समाज सेवा में सक्रियता रखने के लिए दिया गया है।
डॉ सुखमिला अग्रवाल 'भूमिजा' एवं हरि प्रसाद अग्रवाल को हार्टफुलनेस द्वारा आयोजित" नार्थ-साउथ इंडिया कल्चरल कान्फ्लुएंस एण्ड फैलिसिटेशन सत्रों में भाग लेने हेतु सहभागिता प्रमाणपत्र तथा मलयगिरी आध्यात्मिक चेतना सम्मान भी दिया गया है।
Tags:
संपादकीय/ केरल/ सम्मान