हंसराज विश्वकर्मा जी का राज्य मंत्री बनने पर प्रथम सोनभद्र आगमन पर विश्वकर्मा समाज ने किया अभूतपुर्व स्वागत
सोनभद्र :
पूर्व निर्धारित प्रोटोकॉल के अंतर्गत18 मई 2026 को राज्य मंत्री माननीय श्री हंसराज विश्वकर्मा जी सूक्ष्म , लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय उत्तर प्रदेश शासन के प्रथम सोनभद्र आगमन पर जनपद वाराणसी,मिर्जापुर एवं सोनभद्र में विभिन्न स्थानों रामनगर,नारायणपुर, अदलहाट मधुपुर, रावर्टसगंज, चोपन,डाला ओबरा में अभूतपुर्व स्वागत सम्मान किया गया। अदलहाट बाजार शर्मा रोड पर नवल किशोर विश्वकर्मा के संयोजकत्व में तमाम सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ विश्वकर्मा वी .के .शर्मा द्वारा माल्यार्पण,अंग वस्त्रम एवं श्रीमद् विश्वकर्मा महापुराण भेंट कर आदरणीय सर का स्वागत सम्मान किया गया, मधुपुर बाजार में श्री विकास विश्वकर्मा जी द्वारा स्वागत सम्मान किया गया, हिंदुआरी तिराहे पर श्री राम कुमार विश्वकर्मा, राजकुमार विश्वकर्मा तथा ट्रस्ट परिवार द्वारा उनकी अगवानी की गई। मंत्री जी द्वारा रावर्टसगंज अविनाश होटल में सांगठनिक गतिविधियों में भाग लिया गया, डाला स्थित वैष्णो मंदिर में दर्शन पूजन किया गया ओबरा में विश्वकर्मा समाज के बंधुओं से भेंट की गई, चोपन में सामाजिक बंधुओ ने स्वागत सम्मान किया, तत्पश्चात रात्रि लगभग 10:00 बजे विश्वकर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट के जनपद अध्यक्ष सोनभद्र श्री अंगद विश्वकर्मा जी (अंगद क्रेन सर्विस) के निज निवास पर विश्वकर्मा समाज के सामाजिक बंधुओ के साथ में जन संवाद गोष्ठी एवं सह भोज का आयोजन किया गया। माननीय मंत्री जी के आगमन पर विश्वकर्मा समाज एवं चैरिटेबल ट्रस्ट के पदाधिकारियों द्वारा फूल माला ,अंगवस्त्रम् , स्मृति चिन्ह इत्यादि भेंट कर उत्साह पूर्वक स्वागत सम्मान किया गया ।ट्रस्ट परिवार की ओर से उन्हें विश्वकर्मा गौरव रत्न सम्मान से विभूषित किया गया , जिसका प्रमाण पत्र अध्यक्ष श्री सुदामा विश्वकर्मा जी एवं उपाध्यक्ष श्री महेन्द्र विश्वकर्मा जी द्वारा प्रदान किया गया, श्री अंगद विश्वकर्मा जी द्वारा ट्रस्ट परिवार का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया, महासचिव विश्वकर्मा वी .के. शर्मा द्वारा उनके जीवन वृत्त को अभिनंदन पत्र के रूप में भेंट किया गया। अंगद विश्वकर्मा जी की धर्मपत्नी द्वारा अंगवस्त्रम् एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया, श्री राजकुमार विश्वकर्मा जी एवं श्रीमती जयश्री विश्वकर्मा जी द्वारा अंगवस्त्रम् भेंट किया गया। डॉक्टर दिनेश विश्वकर्मा जी द्वारा प्रभु विश्वकर्मा जी का पटका पहनाकर श्री मद् विश्वकर्मा महापुराण भेंट कर सम्मानित किया गया।सभी सामाजिक बंधुओ द्वारा एक-एक कर उनका माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया गया। मंत्री जी के साथ आए संगठन के पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया ।आदरणीय सर द्वारा भी सभी उपस्थित जनमानस का माल्यार्पण कर आभार प्रकट किया गया। अपने उद्बोधन में आदरणीय मंत्री जी द्वारा अपने संघर्ष मेहनत लगन तथा इसकी बदौलत प्राप्त सम्मान का प्रेरणादाई स्मृति से अवगत कराया गया तथा जीवन में सही करने ,मेहनत, निष्ठा भाव से शिक्षा ग्रहण कर उच्च पदों पर आसीन होने के साथ-साथ प्रतिनिधित्व के क्षेत्र में भी समाज के लोगों को आगे बढ़ने हेतु , एकजुट होकर रहने हेतु आह्वान किया गया ।संगठन में अपनी संघर्ष शीलता का भी वर्णन किया गया तथा सरकार द्वारा उठाए गए विभिन्न साहसिक एवं जनोपयोगी कार्यों के बारे में भी अवगत कराया गया तथा अवगत किया गया कि हमारी सरकार में सबका विकास, सबका साथ, सबका सम्मान,सबका विश्वास किया जाना ही मूल लक्ष्य है। आदरणीय मंत्री श्री हंसराज विश्वकर्मा जी द्वारा जनपद सोनभद्र में अपने प्रतिनिधि के रूप में श्री अंगद विश्वकर्मा जी के मनोनयन की घोषणा की गई। जिस हेतु विश्वकर्मा समाज द्वारा उनका करतल ध्वनि, तथा विश्वकर्मा जी के जयकारे से स्वागत किया गया।अंत में सभा अध्यक्ष श्री अंगद विश्वकर्मा जी द्वारा सभी जनमानस का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आदरणीय मंत्री जी के आगमन पर उनका आभार प्रकट किया गया। संगोष्ठी का सफल संचालन ट्रस्ट के महासचिव विश्वकर्मा वी.के. शर्मा द्वारा किया गया। गोष्ठी में ट्रस्ट परिवार के सभी पदाधिकारी गण एवं विश्वकर्मा समाज के सैकड़ों गणमान्य जनों ने प्रतिभाग किया। तथा मंत्री जी के साथ सहभोज में भाग लिया।