योग भगाये रोग (विश्व योग दिवस पर विशेष)
भारत के सम्मान का सूचक,
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज।
योग में ही छिपा हुआ,
सुंदर स्वास्थ्य का गूढ़ राज ।
जीना पहले सा सरल ना रहा,
मानसिक तनाव के हो रहे शिकार।
स्ट्रेस दिन प्रतिदिन बढ़ता जाता ,
डॉक्टर भी कर रहे स्वीकार।
योग सकारात्मक सोच बढ़ाता,
नई ऊर्जा का करे संचार।
आत्म मंथन का देता मौका,
बदले हम अपना संसार।
जीने का अंदाज़ बदलता,
दिल, दिमाग रखता बेहतर।
शरीर शांत ,मन खुश रखता ,
योग बनाये स्वास्थ्य सुंदर।
कुछ समय अवश्य निकालें प्रतिदिन,
जरूर करें ,उपयोगी है योग ।
अनगिनत स्वास्थ्य पहेली का हल,
योग भगाये आधिकांश रोग।
- चंद्रकांत पांडेय,
मुंबई ( महाराष्ट्र )
Tags:
संपादकीय/योग भगाये रोग