डिजिटलीकरण के माध्यम से महिलाएं होंगी सशक्त : डॉ दयाराम विश्वकर्मा
वाराणसी :
डिजिटलीकरण के माध्यम से महिलाएं होंगी सशक्त उक्त बातें जिला ग्राम्य विकास संस्थान परमानंदपुर में चल रहे ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित आवर्तक मद अंतर्गत महिला सशक्तिकरण विषयक तीन दिवसीय प्रशिक्षण सत्र के समापन अवसर पर सेवा निवृत्त जिला विकास अधिकारी डॉ. दयाराम विश्वकर्मा ने अपने सम्बोधन में कही।
जिला मिशन प्रबन्धक श्रवण कुमार सिंह द्वारा महिला सशक्तिकरण में एनआरएलएम की भूमिका पर प्रतिभागियों को जानकारी दी गयी। मास्टर ट्रेनर सुरेश पाण्डेय ने सतत विकास लक्ष्य-2030 के सम्बंध में जानकारी देते हुये बताया गया कि इसके माध्यम से आने वाले 2030 तक बेहतर स्वास्थ्य, गरीबी उन्मूलन और सबके लिए शांति और समृद्ध जीवन सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए हम सभी को मिलकर सामूहिक प्रयास करना है।
समापन अवसर पर जिला प्रशिक्षण अधिकारी विमल कुमार सिंह ने प्रशिक्षार्थियों के साथ समूह चर्चा कर प्रशिक्षण सत्र का फीडबैक लिया।
इस अवसर पर सुरेश तिवारी, नीरज कुमार, कन्हैया लाल पथिक सुनीता, सीमा, बेबी, रुकमीना, रेखा, मांडवी, निरमा, पूजा, सोना, सुमन, चंदा देवी, पायल, निशा, सीता, कल्याणी, राजकुमारी, ममता, मनभावती, माधुरी, ज्ञानी, स्वीट, रूबी, गीता, अनिता सहित वाराणसी जनपद के विकास खण्ड चिरईगांव, काशी विद्यापीठ व हरहुआ से एफएलसीआरपी, बैंक सखी, बीमा सखी, समूह सखी सहित 60 पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित कर प्रशिक्षण का समापन किया गया।